Homeउत्तर प्रदेशबरेली: युवा ही देश की शक्ति, भारत व‍िकास पर‍िषद के कार्यक्रम में...

बरेली: युवा ही देश की शक्ति, भारत व‍िकास पर‍िषद के कार्यक्रम में बोले केन्‍द्रीय मंत्री संतोष गंगवार

बरेली। केन्‍द्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा है क‍ि युवा ही देश की शक्ति है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी युवा शक्ति के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। युवाओं को संगठ‍ित कर समाज सेवा की नई इबारत ल‍िख रही  भारत विकास परिषद का भव‍िष्‍य उज्‍जवल है। उन्‍होंने सभी से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने समाज और राष्‍ट्रह‍ित में काम करने की अपील की।
बरेली के अर्बन को ऑपरेटिव बैंक सभागार में भारत विकास परिषद की ओर विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में विचार गोष्ठी का आयोजन क‍िया गया। केन्‍द्रीय मंत्री संतोष गंगवार कार्यक्रम में मुख्‍य अत‍िथ‍ि के रूप में मौजूद रहे। गोष्‍ठी का विषय था ‘भारतीय परिदृश्य में युवाओं की भूमिका’। अध्यक्षता भारत विकास परिषद के स्टेट कोऑर्डिनेटर  नवनीत अग्रवाल तथा संचालन राहुल यदुवंशी ने किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मीरगंज विधायक एवं सदस्य , भारतीय पशु चिकित्सा परिषद डॉ डीसी वर्मा नेे युवाओं में शिक्षा के महत्व को बताते हुए हुए कहा कि प्राचीन काल मे तक्षशिला के शिक्षक आचार्य चाणक्य ने युवा चंद्रगुप्त मौर्य के माध्यम से भारत को सिकंदर की गुलामी से बचाया था। आज के युग मे भी भारत को विकसित देश बनाने की सामर्थ्य युवा शक्ति में ही विधमान है।
भारत विकास परिषद के स्टेट कोऑर्डिनेटर नवनीत अग्रवाल ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा युवा आवादी बाला देश है। उन्होने कहा कि भारत की 130 करोड़ की आबादी में 50% जनसंख्या 25 बर्ष कम उम्र की है। इस जनसंख्या में भी 25% आबादी 14 बर्ष से भी कम उम्र की है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय पटल पर युवाओं की भूमिका पर विचार हो तो भारत एक अद्वितीय स्थान रखता है। उन्होंने युवाओं के महत्व को बताते हुए कहा कि समाज को बेहतर बनाने एवं राष्ट्र के निर्माण में सर्वाधिक योगदान युवाओं का ही होता है।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों में मुख्य वक्ता डॉ. अवनीश यादव उप प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज,  सुधीर गुप्ता, चैयरमेन इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स , पारुल गुप्ता प्रांतीय सदस्य, जगदीश गुप्ता अध्यक्ष भारत विकास परिषद शिव नगरी शाखा, अरविंद अग्रवाल अध्यक्ष अहिच्छत्र नगरी शाखा, कंचन वर्मा सचिव पांचाल नगरी शाखा, हिमांशु छाबड़ा प्रांतीय पदाधिकारी भारत विकास परिषद, आनंद पाठक,  विभाग प्रमुख संपर्क, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, गीता अरोड़ा, अध्यक्ष बांस नगरी महिला शाखा, पंकज अग्रवाल अध्यक्ष नाथ नगरी शाखा प्रमुख हैं।
खबरची/ अजय शर्मा 
Khabarchee
Khabarcheehttp://www.khabarchee.com
न्‍यूज बेवसाइट : यूपी-उत्‍तराखंंड समेत देश-दुन‍िया की ताजा खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments