Homeउत्तर प्रदेशबरेली : समाजवादी कैंप में ब‍िथरी से सूरज यादव तो कैंट से...

बरेली : समाजवादी कैंप में ब‍िथरी से सूरज यादव तो कैंट से नूतन शर्मा ने हाईकमान के सामने की चुनावी दावेदारी, ट‍िकटों के खेल में अब द‍िखेगा क‍िसका पलड़ा भारी

बरेली। 2022 में संभाव‍ित यूपी व‍िधानसभा चुनाव के ल‍िए समाजवादी पार्टी में ट‍िकटों के आवेदन की प्रक्र‍िया तेजी से चल रही है। पार्टी के ल‍िए अच्‍छा संकेत ये है क‍ि बेदाग, जोशीले और उच्‍चश‍िक्ष‍ित चेहरे चुनावी राजनीत‍ि में उतरने लगातार सामनेे आ रहे हैं। मुलायम स‍िंह यादव यूथ ब‍िग्रेड के न‍िवर्तमान राष्‍ट्रीय महासच‍िव सूरज यादव ने बरेली की ब‍िथरी चैनपुर और बरेली सपा के ज‍िला सच‍िव नूतन शर्मा ने कैंट व‍िधानसभा सीट से ट‍िकट के ल‍िए व‍िध‍िवत आवेदन कर द‍िया है। दोनों नेताओं ने लखनऊ में पार्टी मुख्‍यालय पर जरूरी औपचार‍िकताएं पूरी करने के बाद शन‍िवार को अपने आवेदन पत्र जमा क‍िए और सबसे पहले फोन पर टीम खबरची को इसकी जानकारी दी।   

ब‍िथरी व‍िधानसभा सीट से सपा की ट‍िकट के दावेदार सूरज यादव का बायोडाटा

ब‍िथरी व‍िधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी की ट‍िकट के ल‍िए आवेदन करने वाले मुलायम स‍िंह यादव यूथ ब‍िग्रेड के न‍िवर्तमान राष्‍ट्रीय महासच‍िव सूरज यादव ने इलाहाबाद यून‍िवर्स‍िटी से उच्‍चश‍िक्षा हाईस्‍कूल की है। शैक्ष‍िक उपलब्‍ध‍ि के ल‍िहाज से देखें तो उन्‍हेें इत‍िहास, अंग्रेजी और राजनीत‍ि शास्‍त्र में मास्‍टर ड‍िग्री हास‍िल है। साथ वह भी लॉ ग्रेजुएट भी हैं। इलाहाबाद यून‍िवर्स‍िटी में छात्र राजनीत‍ि में कदम रखने वाले सूरज यादव ने 2008 में बरेली से पार्टी पॉलट‍िक्‍स की शुरूआत की थी। उस वक्‍त वे समाजवादी पार्टी में ज‍िला सच‍िव बने।

महज 22 द‍िन के अंदर पार्टी ने उन्‍हें लोह‍िया वाह‍िनी का ज‍िलाध्‍यक्ष बनाकर अहम ज‍िम्‍मेदारी सौंप दी थी। करीब एक साल बाद उन्‍हें प्रमोशन के साथ समाजवादी युवजन सभा का ज‍िलाध्‍यक्ष बना द‍िया गया। 2015 में प्रदेश कोषाध्‍यक्ष यूथ ब‍िग्रेड बने। इसके बाद उन्‍हें प्रदेश कोषाध्‍यक्ष युवजन सभा की ज‍िम्‍मेदारी म‍िली। 2016 में उन्‍हें मुलायम स‍िंह यादव यूथ ब‍िग्रेड का राष्‍ट्रीय महासच‍िव का पद द‍िया गया, जो अब तक जारी है। मूलरूप से बरेली के गांव रजपुरी ढकनी के रहने वाले सूरज यादव का आवास शहर की पवन व‍िहार कॉलोनी में भी है। ब‍िथरी व‍िधानसभा क्षेत्र में उनकी राजनैत‍ि‍क‍ि सक्र‍ियता शुरू से है। उन्‍होंने व‍िध‍िव‍ित आवेदन कर पार्टी हाईकमान से 2022 में होनेे वाले व‍िधानसभा चुनाव में ब‍िथरी सीट से ट‍िकट की दावेदारी की। सूूूूरज लंंबे समय सेे ब‍िथरी क्षेत्र में सक्र‍िय हैं और हर मौके पर पार्टीजनों के साथ जनता के बीच मौजूद नजर आते हैं। वह समाजवादी पार्टी के कद़दावर नेता एवं पूर्व मंत्री रामकोव‍िंद चौधरी के बेहद करीबी माने जाते हैं और पार्टी हाईकमान तक सीधी पहचान रखते हैं। पार्टी नेताओं का कहना है क‍ि युवा यादव चेहरा होने की वजह से ब‍िथरी के स‍ियासी समीकरण सूरज यादव के ल‍िए बेहतर साब‍ित हो सकते हैं।

बरेली कैंट से दावेदारी करने वाले ज‍िला सच‍िव नूतन शर्मा का राजनैत‍िक प्रोफाइल

समाजवादी पार्टी के ज‍िला सच‍िव नूतन शर्मा ने बरेली कैंट व‍िधानसभा सीट से 2022 व‍िधानसभा चुनाव के ल‍िए पार्टी से व‍िध‍िवत आवेदन कर ट‍िकट मांगा है। नूतन शर्मा लंबे समय से सपा की सक्र‍िय राजनीत कर रहे हैं और वह ज‍िले का जाना-पहचाना नाम है। 2011 में उन्‍हें पार्टी ने महानगर सच‍िव की ज‍िम्‍मेदारी दी थी, ज‍िसे उन्‍होंने लगातार पांच साल यानी 2016 तक बखूबी न‍िभाया। उसके बाद उन्‍हें ज‍िला कमेटी में प्रमोशन के साथ ज‍िला सच‍िव का ज‍िम्‍मा सौंपा गया, जो अभी तक जारी है।

पार्टी के कई प्रमुख नेता चाहते हैं क‍ि नूतन शर्मा को बरेली कैंट से ब्राह़मण चेहरे के रूप में चुनावी राजनीत‍ि में उतारा जाए। रणनीत‍िकारों के ह‍िसाब से बरेली कैंट में ब्राह़मण उम्‍मीदवार सपा के ल‍िए मुफीद साब‍ित हो सकता है। यही वजह है क‍ि अंदरखाने पार्टी का बड़ा धड़ा नूतन शर्मा की ट‍िकट की पुरजोर पैरवी करने की जुगत में लगा है। फ‍िर नूतन शर्मा की पार्टी हाईकमान तक सीधी पहुुंच भी उनकी दावेदारी में दम भरती नजर आती है।

खबरची ब्‍यूरो 

Khabarchee
Khabarcheehttp://www.khabarchee.com
न्‍यूज बेवसाइट : यूपी-उत्‍तराखंंड समेत देश-दुन‍िया की ताजा खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments