Homeउत्तर प्रदेशबरेली ब्रेकिंग: उत्तरायणी जनकल्याण की जंबोजैट कैबिनेट का ऐलान, अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट...

बरेली ब्रेकिंग: उत्तरायणी जनकल्याण की जंबोजैट कैबिनेट का ऐलान, अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट की टीम में पूर्व अध्यक्ष पीसी पाठक-पूर्व महामंत्री देवेन्द्र जोशी OUT, संगठन सचिव के रूप में विनोद जोशी IN

बरेली। रुहेलखंड में बढ़-चढ़कर सामाजिक सरोकार निभाने के साथ पहाड़ की सांस्कृतिक धरोहर सहेजने के लिए लगातार जमीनी प्रयास कर रही उत्तरायणी जनकल्याण समिति की प्रबंध कार्यकारिणी 2022-23 घोषित कर दी गई है। लंबे मंथन मनन के बाद बुध्रवार को इसका ऐलान किया गया। खास बात ये है कि नई कार्यकारिणी में पूर्व अध्यक्ष पीसी पाठक और पूर्व महामंत्री देवेन्द्र जोशी को किसी भी भूमिका में नहीं दिखाई दे रहे हैं। जबकि युवा समाजसेवी एवं बरेली कॉलेज के छात्र संघ उपाध्यक्ष रहे विनोद जोशी को अहम जिम्मेदारी के रूप में संगठन सचिव का पद सौंपा गया है।

उत्तरायणी जनकल्याण समिति बरेली की नई कार्यकारिणी घोषित

घोषित कार्यकारिणी में उत्तरायणी समाज के गणमान्य चेहरे सुरेन्द्र सिंह बिष्ट मुख्य संरक्षक और डीडी बेलवाल, आनंद सिंह भंडारी, केएस रावत, मोहन चंद्र जोशी, गिरीश चंद्र पांडेय, सुमन देव कुकरेती, पीएस जीना और माधव नंद तिवारी को संरक्षक बनाया गया है।

उत्तरायणी जनकल्याण समिति बरेली की नई कार्यकारिणी घोषित

प्रबंधक कार्यकारिणी समिति में प्रमाेद सिंह बिष्ट अध्यक्ष , बीडी जोशी बरिष्ठ उपाध्यक्ष  और भुवनचंद्र पांडेय, मोहनचंद्र पाठक, दिनेश पांडेय व संजय कंडारी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। दिनेश चंद्र पंत महासचिव होंगे, जबकि मनोज पांडे वरिष्ठ सचिव की भूमिका निभाएंगे। कार्यकारिणी में तीन सचिव रमेश शर्मा, अंबा दत्त मठपाल और जेसी बेलवाल रहेंगे। कोषाध्यक्ष का अति महत्वपूर्ण पद देवेन्द्र सिंह मनराल को सौंपा गया है।

उत्तरायणी जनकल्याण समिति बरेली की नई कार्यकारिणी घोषित

कमलेश बिष्ट सह कोषाध्यक्ष, प्रकाश पाठक मुख्य संपादक, केपीएस बिष्ट संपादक, नवीन उप्रेती स्मारिका प्रभारी, ललित सिंह बिष्ट सह स्मारिका प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। बरेली कॉलेज छात्र संघ के पूर्व महामंत्री एवं युवा समाज सेवी विनोद जोशी संगठन सचिव की जिम्मेदारी निभाएंगे। मनोज कांडपाल मुख्य सलाहकार और सलाहकार की भूमिका में दामोद लोहानी, घनश्याम ग्वाल, योगेन्द्र जोशी, रामेश्वर पांडेय, जेबी कांडपाल और कैलाशचंद्र पंत रहेंगे। भूपाल सिंह को उत्तरायणी मेला प्रभारी, तारा जोशी, जगदीश चंद्र, रामू चंद्र और पदम रावत को सह मेला प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।

उत्तरायणी जनकल्याण समिति बरेली की नई कार्यकारिणी घोषित

कार्यकारिणी में एनडी पांडेय, शंकर सिंह बोरा, दिनेश रौथाना, सुंदर सिंह भाकुनी, देवेन्द्र सिंह खेड़ा को सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है। चंदन सिंह नेगी मीडिया प्रभारी और प्रभात गेरोला व पुष्कर राना सह मीडिया प्रभारी रहेंगे। इसी तरह मुख्य अंकेक्षक कैलाश चंद्र सती व जेसी काला और जनसंपर्क अधिकारी रूप में जिम्मेदारी मुकुल मोहन त्रिपाठी, चंद्रप्रकाश जोशी, उमेश तिवारी व राकेश पांडेय को मिली है।

उत्तरायणी जनकल्याण समिति बरेली की नई कार्यकारिणी घोषित

कमलकांत बेलवाल खेल प्रभारी व पूरण सिंह दानू व जगदीश आर्या सांस्कृतिक प्रभारी बनाए गए हैं। कमला पांडेय सह सांस्कृतिक प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया है। ऐसे ही सीबी तिवारी को कैंट, पदम सिंह को लाल फाटक और विजय कुमार ढोडियाल को नई कार्यकारिणी एयरफोर्स क्षेत्रीय प्रचार सचिव की जिम्मेदारी मिली है। ज्यादा ध्यान खींचने वाला पहलू ये है कि उत्तरायणी जनकल्याण समिति के जंबोजेट कैबिनेट में पूर्व अध्यक्ष पीसी पाठक और पूर्व महामंचिव देवेन्द्र जोशी का नाम किसी भी भूमिका में नजर नहीं आ रहा है।

ख्रबरची न्यूज ब्रेकिंग

खबरची ब्यूरो

Khabarchee
Khabarcheehttp://www.khabarchee.com
न्‍यूज बेवसाइट : यूपी-उत्‍तराखंंड समेत देश-दुन‍िया की ताजा खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments