एटा। अखिल भारतीय लोधी निषाद गोविंद कश्यप एकता महासभा के कार्यक्रम में सबने मिलकर समाज सेवा में हर स्तर पर भागीदारी के साथ हक की आवाज बुलंद की गई। सामाजिक न्याय नवलोक पार्टी के लिए समाज से आशीर्वाद लिया गया।
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में अखिल भारतीय लोधी निषाद विनय कश्यप एकता महासभा व सामाजिक न्याय मंच ने ब्लॉक पार्टी का महासम्मेलन आयोजित किया। राष्ट्रीय संयोजक डॉ. लेखराज के मुख्य आतिथ्य में उनका सम्मान हुआ। इस मौके पर डॉ लेखराज जी सिंह ने मौजूदा राजनैतिक व्यवस्था पर प्रहार करते हुए कहा कि देश आज अशिक्षा, स्वास्थ्य, महंगाई, बेरोजगारी जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। सामाजिक न्याय पार्टी का मकसद गरीब और अमीर के बीच पैदा हुई खाई को पाटना और सबको समानता का अधिकार दिलवाना है। देश को आजाद हुए इतना लंबा समय बीत गया मगर हमारा समाज अब भी पिछड़ा है।
डॉ. लेखराज ने कहा कि संगठन समाज को एक मंच पर लाकर अधिकार के लिए जागरुक करने में जुटा है। अखिल भारतीय लोधी निषाद एकता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) रणवीर सिंह लोधी ने कहा कि आज भी 15% लोग सत्ता पर काबिज हैं और 85 फीसदी बंचित हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण लोधी कहा कि समाज की एकता से ही हक हासिल किया जा सकता है। सम्मेलन को संबोधित करते करने वालों में देवीराम राजपूत, भगवान सिंह, रविकुमार भाटी, विजयनाथ सिंह उर्फ छोटू भैया, वीरेंद्र सिंह प्रवक्ता, थानसिंह, अमर सिंह, विवेक कुमार कश्यप प्रमुुुुख रहे। संचालन हरिओम लोधी ने किया। राज वर्मा लोकेश वर्मा सुनील निषाद सहित बड़ी संख्या मेें लोग उपस्थित थे।
खबरची/सचिन यादव, एटा