बरेली। वरिष्ठ पत्रकार डॉ. लिटिल एवं सिटिल गुप्ता की माताजी श्रीमती सुधा गुप्ता का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर रुहेलखंड के विभिन्न समाजिक, राजनैतिक एवं पत्रकार संगठनों ने गहरा शोक जताया है। अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे सैटेलाइट बस अड़डा के पास गुलाब बाड़ी श्मशान भूमि में होगा।
श्रीमती सुधा गुप्ता सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहती थीं। उन्होंने अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ा है। पति श्री किशनलाल गुप्ता राधा माधव ग्रुप के फाउंडर हैं। पुत्र डॉ. लिटिल एवं सिटिल गुप्ता और अमन गुप्ता ने पत्रकारिता के साथ कारोबार और सामाजिक क्षेत्र में विशेष पहचान रखते हैं।
खबरची ब्यूरो