Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज: योगेश यादव बने सपा जिलाध्यक्ष, इफ्तेखार को फिर महानगर की कमान

प्रयागराज: योगेश यादव बने सपा जिलाध्यक्ष, इफ्तेखार को फिर महानगर की कमान

प्रयागराज। एक साल के इंतजार के बाद समाजवादी पार्टी ने सोमवार को जिला और महानगर अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी। लंबे समय से महानगर महामंत्री की कमान संभालने वाले योगेश कुमार यादव को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं मो. इफ्तेखार हुसैन को फिर से महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है|

लोकसभा चुनाव के बाद ही प्रदेश की सभी इकाइयों को भंग कर दिया गया था। इसके बाद कई जिलों में कार्यकारिणी का गठन हुआ था लेकिन प्रयागराज इसमें शामिल नहीं था। इससे कई दावेदारों के सामने आने के बाद गुटबाजी समेत कई अन्य तरह की आशंकाएं उठने लगी थीं। चूंकि 2022 में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में कार्यकारिणी का गठन नहीं होने से चुनाव की तैयारियों को लेकर भी सवाल उठने लगे थे तथा कार्यकर्ताओं में नाराजगी हो रही थी।

सोमवार को सपा की तरफ से जारी विज्ञप्ति में महानगर इकाई में 12 वर्ष से लगातार महामंत्री रहे योगेश यादव जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले वह जिला सचिव तथा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

विगत चुनावों में भी उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई थी। संगठन में लंबे समय से काम करने के अनुभव तथा पार्टी के प्रति निष्ठा का इनाम उन्हें जिलाध्यक्ष के रूप में मिला है। इनके साथ युवा नेता संदीप पटेल को महामंत्री बनाया गया है।

नचिकेता शर्मा

Khabarchee
Khabarcheehttp://www.khabarchee.com
न्‍यूज बेवसाइट : यूपी-उत्‍तराखंंड समेत देश-दुन‍िया की ताजा खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments