Homeउत्तर प्रदेशबरेली ब्रेेकिंग : योगेश पटेल सर्वसम्मति से ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष...

बरेली ब्रेेकिंग : योगेश पटेल सर्वसम्मति से ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष बने, 15 में 12 प्रमुखों ने चुना उन्हें अपना नेता

बरेली। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रिकार्ड चौथी बार भोजीपुरा की ब्लॉक प्रमुखी संभाल रहे योगेश पटेल को बरेली ब्लॉक प्रमुख संघ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। सर्वसम्मति से बरेली के 15 से 12 ब्लाॅक प्रमुख ने शहर में आयोजित कार्यक्रम में योगेश पटेल को सर्वसम्मति से अपना लीडर चुना है। ताजपोशी के तुरंत बाद उन्होंने डीएम और सीडीओ से मिलकर जिले में विकास को लेकर लंबी मंत्रणा की है। साथ ही ब्लॉक स्तरीय कर्मचारियों का बेवजह इधर से उधर ट्रांसफर नहीं किए जाने का मामला भी उठाया है।

योगेश पटेल बने बरेली ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष।

 

योगेश पटेल 2005 से बरेली के भोजीपुरा ब्लॉक की प्रमुखी संभाल रहे हैं। सबसे पहले उनकी पत्नी रेखा पटेल भोजीपुरा की ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुई थीं। उसके बाद लगातार तीन बार से योगेश पटेल ब्लॉक प्रमुख हैं। पत्नी रेखा पटेल मौजूदा जिला पंचायत सदस्य भी हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश पटेल को भोजीपुरा से अबकी बार पार्टी की ओर से विधानसभा टिकट का प्रबल दावेदार भी माना जा रहा है। पूर्व में वह बरेली ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा ब्रज प्रदेश के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। हाल में हुए ब्लॉक प्रमुखी चुनाव में भाजपा ने बरेली के 15 ब्लॉक में से 12 में प्रमुखी की कुर्सी पर कब्जा करने में हासिल की थी। उसके बाद इस बात पर सबकी निगाहें थीं कि अब ब्लॉक प्रमुख संघ का जिलाध्यक्ष कौन बनेगा ?

एक दिन पहले भाजपा के सभी 12 ब्लॉक प्रमुख शहर के होटल में जुटे और आपस में मंत्रणा के बाद कार्यक्रम में भोजीपुरा ब्लॉक से चार बार के प्रमुख योगेश पटेल को बरेली ब्लॉक प्रमुख संघ का जिलाध्यक्ष चुन लिया। ब्रजेश कुमारी को उपाध्यक्ष, रजनी देवी को सचिव और आरती देवी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सपा के तीन ब्लॉक प्रमुख कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। टीम खबरची से बातचीत में योगेश पटेल ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष बनने के बाद वह जिलाधिकारी नितीश कुमार के साथ सीडीओ से मिले और विकास के कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने सभी ब्लॉक प्रमुखों के साथ जिलाधिकारी के सामने ब्लॉक में काम करने वाले ग्राम पंचायत अधिकारी व ऐसे दूसरे कर्मचारियों के अकारण तबादले और इस वजह से ग्राम पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित होने की बात कही। बेवजह कर्मचारियों का तबादला होने से अक्सर पंचायतों में विकास के कार्य रुक जाते है। ग्राम प्रधानों से कर्मचारियों का बेहतर तालमेल होने और कोई शिकायत भी नहीं होने के बाद भी ट्रांसफर कर दिए जाते हैं। डीएम ने उनको भरोसा दिया है कि भविष्य में बगैर कारण किसी कर्मचारी का तबादला नहीं किया जाएगा।

खबरची ब्रेक‍िंंग

ब्लॉक प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष ने बताया कि भोजीपुरा के गांव परधौली में बन रहे स्टेडियम के बीच से चकरोड जा रहा है। उन्होंने डीएम से राजस्व अभिलेखों में बदलाव कराकर चकरोड को स्टेडियम के बीच की जगह साइड से कराए जाने की भी मांग की। ऐसा होगा तो परधौली स्टेडियम 32 बीघा में बनकर तैयार होगा और इसका खिलाड़ियों को बड़ा लाभ होगा। डीएम ने इस दिशा में भी प्रशासन स्तर से जरूरी कदम उठाए जाने का भरोसा उनको दिया है।

खबरची ब्यूरो 

Khabarchee
Khabarcheehttp://www.khabarchee.com
न्‍यूज बेवसाइट : यूपी-उत्‍तराखंंड समेत देश-दुन‍िया की ताजा खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments