Homeउत्तर प्रदेशखबरची अपडेट: क‍िसान यात्रा पर संग्राम, बरेली में ज‍िलाध्‍यक्ष अगम मौर्या समेत...

खबरची अपडेट: क‍िसान यात्रा पर संग्राम, बरेली में ज‍िलाध्‍यक्ष अगम मौर्या समेत कई नेता गिरफ्तार, व‍िरोध में हंगामा जारी, पूर्व मंत्री भगवत सरन कई घरों में क‍िए गए नजरबंद

लखनऊ/बरेली/कन्‍नौज/ शाहजहांपुर/बदायूं। यूपी में प्रस्‍ताव‍ि‍त क‍िसान यात्रा को लेकर मुुुुख्‍य व‍िपक्षी समाजवादी पार्टी और प्रदेश की योगी सरकार में टकराव के हालत बनते नजर आ रहे हैं। सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव ने कन्‍नौज में क‍िसान यात्रा न‍िकालने का ऐलान क‍िया है मगर कन्‍नौज प्रशासन ने सपाइयों की भीड़ जुटने पर कोव‍िड संक्रमण बढ़ने की बात कहते हुए पार्टी के यात्रा कार्यक्रम की अनुमत‍ि नहीं दी है। कई सपा नेताओं को ह‍िरासत में ल‍ि‍ए जाने की खबर है। लखनऊ में सपा मुख‍िया अख‍िलेश यादव के आवास और पार्टी कार्यालय के बाहर भारी फोर्स तैनात है। अख‍िलेेेश से म‍िलनेे जा रहेे एमएलसी उदयवीर स‍िंह यादव और राज्‍य मह‍िला आयोग की पूर्व सदस्‍य सपना को गिरफ्तार कर ल‍िया है। अख‍िलेश केे आवास के बााहर सपाइयोंं और पुुुुल‍िस के बीच झड़प की खबर आ रही है। बरेली में सपा ज‍िलाध्‍यक्ष अगम मौर्या, ज‍िलाध्‍यक्ष अगम मौर्या, ज‍िला कोषाध्‍यक्ष रव‍िन्‍द्र यादव को बहेड़ी जाते वक्‍त ग‍िरफ़तार कर ल‍िया गया है। व‍िरोध में सपाइयों का हंगामा जारी है। मंत्री भगवत सरन गंगवार, महानगर अध्‍यक्ष शमीम खां सुल्‍तानी, सपा नेता संजीय यादव, नूतन शर्मा और बदायूं में सपा व‍िधायक ओमकार स‍िंह यादव समेत कई नेता घरों में नजबंद कर द‍िए गए हैं। शाहजहांपुर में पुल‍िस ने क‍िसान यात्रा न‍िकालने जा रहे सपा ज‍िलाध्‍यक्ष तनवीर अहमद खां को अरेस्‍ट कर ल‍िया है। इसे लेकर सपाइयों ने जमकर हंगामा क‍िया है। पीलीभीत मेें पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा व असलम जावेद को पुलिस ने समर्थकों सहित हिरासत में ले लिया। प्रयागराज में इलाहाबाद व‍िव‍ि के पूर्व छात्रसंघ अध्‍यक्ष आद‍िल हमजा को ह‍िरासत में ल‍िया गया है। उधर, बसपा सुप्रीमो मायावती ने 8 द‍िसंबर को क‍िसान संगठनों के प्रस्‍ताव‍ित भारंत बंद का समर्थन करते हुए केन्‍द्र से क‍िसानों की मांगें मानने की अपील की है।

बरेली में सपा ज‍िलाध्‍यक्ष अगम मौर्य व अन्‍य नेताओं की ग‍िरफ़तारी के व‍िराेध में सपाई सड़क पर बैठकर धरना दे रहे हैं।
लखनऊ में सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव के आवास और पार्टी कार्यालय पर पुल‍िस का बड़ा पहरा है, क‍िसान यात्रा को लेकर यहां आ रहे सपाइयों को पुल‍िस ह‍िरासत में ले रही है।

आंदोलनकारी क‍िसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी ने यूपी के सभी ज‍िलों में आज 7 द‍िसंबर को क‍िसान यात्रा न‍िकालने का ऐलान क‍िया है। प्रदेश शासन को ज‍िलों में जुटने वाली सपाई भीड़ के बीच कोव‍िड संक्रमण बढ़ने की आशंका है। इसे देखते हुए सभी ज‍िलों में सपा की क‍िसान यात्रा रोकने की कवायद की जा रही है। सपा प्रमुख अ‍ख‍िलेश यादव कन्‍नौज में प्रस्‍ताव‍ित क‍िसान यात्रा में शाम‍िल होने को हैं। यह जानकारी म‍िलते ही लखनऊ में अख‍िलेश के आवास और पार्टी कार्यालय पर फोर्स का तगड़ा बंदोबस्‍त कर द‍िया गया है। बैरीकेट‍िंग कर पुल‍िस लगातार पहरा दे रही है।

अख‍िलेश ने ट़वीट कर पार्टीजनों से कहा है क‍ि क‍िसान यात्रा में जरूर शाम‍िल हों। दोपहर तक अख‍िलेश आवास से बाहर नहीं न‍िकल सके हैं। उनसे म‍िलने लगातार सपाई पहुंच रहे हैं और पुल‍िस सभी को रोक रही है। सपा एमएलसी उदयवीर स‍िंह यादव को ग‍िरफ़तार कर ले जाया गया है। सपाई हंगामा और पुल‍िस से धक्‍का-मुक्‍की कर रहे हैं। कन्‍नौज में क‍िसान यात्रा से पहले कई सपा नेताओं को ह‍िरासत में ल‍िए जाने की जानकारी म‍िल रही है। डीएम कन्‍नौज ने मीड‍िया से कहा है क‍ि सपा की क‍िसान यात्रा को प्रशासन ने कोव‍िड संक्रमण बढ़ने की आशंका के चलते अनुमत‍ि नहीं दी है। सपा प्रमुख अपने प्रस्‍ताव‍ित कार्यक्रम को लेकर पुर्नव‍िचार करें। बगैर अनुमत‍ि कार्यक्रम करने की कोश‍िश की जाएगी तो प्रशासन सभी जरूरी एहत‍ियाती कदम उठाएगा।

बरेली में पुल‍िस पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार को पुल‍िस ने उनके घर में नजरबंद कर ल‍िया है, उनको बाहर नहीं न‍िकलने द‍िया जा रहा।

इधर, बरेली में क‍िसान यात्रा को लेकर पुल‍िस और सपाइयों में लुकाछ‍िपी का खेल चल रहा है। सपा ज‍िलाध्‍यक्ष अगम मौर्या को बहेड़ी जाते वक्‍त बैर‍ियर-टू पर पुल‍िस ने ज‍िला कोषाध्‍यक्ष रव‍िन्‍द्र यादव, प्रवक्‍ता मयंक शुक्‍ला मोंटी, असलम धंत‍िया, आदेश यादव गुडडू व कुछ अन्‍य नेताओं के साथ अरेस्‍ट कर ल‍िया है। ज‍िलाध्‍यक्ष ने फोन पर टीम खबरची को बताया क‍ि देर रात इंस्‍पेक्‍टर इज्‍जतनगर केके वर्मा ने उनको फोन कर कहा है क‍ि क‍िसान यात्रा टाल दें। सुबह होते ही उनके घर पर पुल‍िस तैनात कर दी गई।

ज‍िलाध्‍यक्ष ने कहा क‍ि प्रशासन हमें क‍िसान यात्रा न‍िकालने से नहीं रोक सकता। पहले द‍िन आज बहेड़ी में क‍िसान यात्रा कार्यक्रम तय है। पूर्व ज‍िलाध्‍यक्ष शुभलेश यादव ने फोन पर टीम खबरची को बताया क‍ि रात में पुल‍िस ने उनको नजरबंद कर रखा है। क‍िसान यात्रा न‍िकालना गुनाह नहीं है। सरकार के इशारे पर पुल‍िस मनमानी कर रही है। सपा नेता प्रमोद यादव भी नजरबंद क‍िए गए हैं।

बरेली के सपा महानगर अध्‍यक्ष शमीम खां सुल्‍तानी ने बताया क‍ि सुबह से उनके घर के बाहर भी पुल‍िस तैनात है।

बरेली के सपा महानगर अध्‍यक्ष शमीम खां सुल्‍तानी ने बताया क‍ि सुबह से उनके घर के बाहर भी पुल‍िस तैनात है। एक तरह से उनको हाउस अरेस्‍ट क‍िया गया है। सपाई क‍िसान यात्रा जरूर न‍िकालेंगे। आज उनका रोहटा में कार्यक्रम है। वहां जाने से रोका तो कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तारियां देंगे। पुल‍िस नेे पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार घर से बाहर न‍िकलने से रोक द‍िया है। भगवत सरन ने पुल‍िस से कहा है क‍ि क‍िसान यात्रा न‍िकालने से रोकना तनाशाही है। क‍िसानों के साथ अन्‍याय हो रहा है तो सपा उनके साथ खड़ी है। सरकार क‍िसानों की आवाज दबाने की कोश‍िश कर रही है। क‍िसान यात्रा जरूर न‍िकाली जाएगी।

बरेली में सपा नेता संजीय यादव को पुल‍िस क‍िसान यात्रा में जाने के ल‍िए घर से नहीं न‍िकलने दे रही।

सपा नेता संजीव यादव ने बताया क‍ि पुल‍िस उनको क‍िसान यात्रा में जाने के ल‍िए घर से नहीं न‍िकलने दे रही है। सुबह से ही उनके आवास पर पुल‍िस मौजूद है। वहीं, शाहजहाँपुर से खबर है क‍ि सपा हाईकमान के न‍िर्देश पर ज‍िले में किसान यात्रा निकालने जा रहे पार्टी जिलाध्यक्ष तनवीर खां को पुलिस ने अरेस्‍ट कर ल‍िया है। इस दौरान ज‍िलाध्‍यक्ष तनवीर ने मीड‍िया से कहा क‍ि भाजपा सरकार सपाइयों से डर गई है। क‍िसान यात्रा न‍िकालने से रोका जा रहा है। यह सरकार की ह‍िटलरशाही है। पुल‍िस तनवीर को गाड़ी में ब‍िठाकर ले गई है। इसे लेकर सपाइयों ने जमकर हंगामा क‍िया है और सरकार व‍िरोधी नारेबाजी की है। बदायूंं मेें सहसवान से व‍िधायक ओमकार स‍िंह यादव समेत कई नेताओं को घरों पर नजरबंद क‍िए जाने की खबर है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने क‍िया क‍िया क‍िसान संगठनों के भारत बंद का समर्थन

समाजवादी पार्टी की प्रस्‍ताव‍ित क‍िसाना यात्रा के बीच बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने 8 द‍िसंबर को क‍िसान संगठनों के भारत बंद का समर्थन क‍िया है। मायावती ने टवीट के जर‍िए कहा है क‍ि कृषि‍ से सम्‍बंध‍ित तीन नए कानूनों को लेकर देश भर में क‍िसान आंदोल‍ित हैं। बीएसपी भारत बंद का समर्थन करती है और केन्‍द्र से क‍िसानों की मांगे मानने के ल‍िए फ‍िर से अपील करती है।

खबरची/ लखनऊ से नच‍िकेता शर्मा, बरेली से अजय शर्मा, शाहजहांपुर से रोह‍ित यादव 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments