Homeउत्तर प्रदेशएटा में पाप : तीन माह की दुधमुंही बच्‍ची के साथ पड़ोसी...

एटा में पाप : तीन माह की दुधमुंही बच्‍ची के साथ पड़ोसी लड़का बना हैवान, लहूलुहान हालत में म‍िली नन्‍ही जान

एटा। उत्‍तर प्रदेश के एटा ज‍िले में तीन माह की दुधमुंही बच्‍ची के साथ दर‍िदगी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पड़ोस का लड़का उसे ख‍िलाने के बहाने गोद में उठाकर ले गया था और उसके साथ हैवान‍ियत की कोश‍िश की। नन्‍ही सी जान लहूलुहान हालत में म‍िली है। मां ने थाना बागबाला में आरोपी के ख‍िलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।  

खबरची ब्रेक‍िंग : एटा में तीन माह की बच्‍ची से दर‍िंंदगी

पुल‍िस के मुताब‍िक, घटना एटा में बागबाला थाना क्षेत्र के गांव में हुई है। बच्‍ची की मां जानवरों को पानी प‍िलाने गई थी और तीन महीने की बेटी को एक लड़की के हाथ ख‍िलाने दे गई थी। इस बीच गांव का एक क‍िशोर वहां आया और बच्‍ची को ख‍िलाने के बहाने ले गया। हैवान बना युवक इसके बाद लहूलुहान बच्‍ची को सुनसान जगह पर छोडकर भाग गया। पता होने पर मां दौड़ी हुई वहां पहुंची तो बच्‍ची के शरीर से खून न‍िकल रहा था। इसके बाद वह जख्‍मी बेटी को लेकर कार्रवाई के ल‍िए थाना बागबाला पहुंच। बच्‍ची का इलाज चल रहा है। पुल‍िस ने आरोपी क‍िशोर के ख‍िलाफ गंभीर धाराओं में र‍िपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरची/ सच‍िन यादव, एटा 

Khabarchee
Khabarcheehttp://www.khabarchee.com
न्‍यूज बेवसाइट : यूपी-उत्‍तराखंंड समेत देश-दुन‍िया की ताजा खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments