बरेली/ क्योलड़िया। बरेली-पीलीभीत बार्डर पर अजनबी महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। कातिल शव को देवहा नदी किनारे गांव के पास फेंककर फरार हो गए। वारदात का शिकार हुई महिला शादीशुदा और हिंंदू प्रतीत होती है। फिलहाल पुलिस मर्डर मिस्ट्री में उलझी नजर आ रही है।
देवहा नदी किनारे बसे अमीरनगर गांव के पास सुबह महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। पता होते ही इलाके के लोग वहां जमा हो गए। सूचना पर एसओ क्योलड़िया राजेन्द्र सिरोही पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए औरे आसपास के गांववालों से मारी गई महिला के शव की पहचान कराने की कोशिश की मगर कामयाबी नहीं मिली।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला शादीशुदा प्रतीत हो रही है। सलवार और शूट पहने थी। गांववालों का कहना है कि महिला के गले पर निशान नजर आ रहे थे। इससे हत्या गला दबाकर करने की बात कही जा रही है। महिला कौन थी और उसकी हत्या किसने की, पुलिस इसे लेकर छानबीन में जुटी है।
ख़बरची/ शकील अंसारी