Homeउत्तर प्रदेशबरेली ब्रेक‍िंग: नामकरण समारोह में फायर‍िंग, गाली-गलौज कर दो लोगों को गोली...

बरेली ब्रेक‍िंग: नामकरण समारोह में फायर‍िंग, गाली-गलौज कर दो लोगों को गोली मारी, थाना क्‍योलड़‍िया इलाके में वारदात

बरेली। यूपी के बरेली में नामकरण कार्याक्रम में गोल‍ियां चल गईं। गाली-गलौज का व‍िरोध करने पर दबंगों ने दो र‍िश्‍तेदारी में दावत खाने आए लोगों को गोली मार दी। घटना थाना क्‍योलड़‍िया क्षेत्र में हुई है। घायलों को ज‍िला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। खबरची की सूचना पर एडीजी एवं आईजी ने पुल‍िस को कार्रवाई के न‍िर्देश जारी क‍िए हैं।

क्‍योलड़‍िया के गांव डंड‍िया म‍िश्र में एक व्‍यक्‍त‍ि के यहां नामकरण प्रोग्राम था।  र‍िश्‍तेदारी में हो रहे कायक्रम में दावत खाने मधुनगला गांव के हरेंद्र वहां गया था। डंड‍िया म‍िश्र का श्रीराम भी प्रोग्राम में शरीक होने आया था। कार्यक्रम में दबंग क‍िस्‍म के लोग उत्‍पात करने लगे। गाली-गलौज और हंगामे के व‍िरोध पर हमलावरों ने गोली चला दी। फायर‍िंंग में हरेन्‍द्र और श्रीराम को गोली लग गई।

कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। सूचना पर पुल‍िस पहुंच गई और घायलों को ज‍िला अस्‍पताल भ‍िजवाया द‍िया। घटना के स‍िलस‍िले में पुल‍िस ने कुछ लोगों को ह‍िरासत में ल‍िया है। इसमें वह शख्‍स भी शाम‍िल है, जो कार्यक्रम करा रहा था। एडीजी जोन बरेली अव‍िनाश चंद्र और आईजी रेंज बरेली रम‍ित शर्मा ने खबरची के ट़वीट पर संज्ञान लेकर पुल‍िस को मामले में त्‍व‍र‍ित कार्रवाई के न‍िर्देश जारी किए हैं।

खबरची/ शकील अहमद अंसारी, क्‍योलड़‍िया बरेली 

Khabarchee
Khabarcheehttp://www.khabarchee.com
न्‍यूज बेवसाइट : यूपी-उत्‍तराखंंड समेत देश-दुन‍िया की ताजा खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments