Homeउत्तर प्रदेशबरेली: सांसद आंवला धर्मेन्‍द्र कश्‍यप की मां की अंत‍िम यात्रा में उमड़े...

बरेली: सांसद आंवला धर्मेन्‍द्र कश्‍यप की मां की अंत‍िम यात्रा में उमड़े हजारों लोग, मंत्री-व‍िधायकों ने पहुंचकर जताया शोक

बरेली। आंवला सांसद धर्मेन्द्र कश्यप की माताजी कुंवरदेवी की अंत‍िम यात्रा में हजारों लोग जुटे और भावभीनी व‍िदाई दी। केन्‍द्रीय मंत्री संतोष गंगवार सह‍ित कई व‍िधायक और जनप्रत‍िन‍िध‍ियों ने पहुंचकर सांसद की मां के न‍िधन पर गहरा शोक जताया।

आंवला सांसद धर्मेन्‍द्र कश्‍यप की मां कुंवरदेवी का एक द‍िन पहले पैत्र‍िक गांव कांधरपुर में न‍िधन हो गया था। सोमवार को अंत्‍येष्‍ट‍ि हुई। सुबह से ही लाल फाटक रोड स्थित कांधरपुर में सांसद आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं-नेताओं व समर्थकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। प्रशासन ने भीड़ को देखते हुुुए सभी मार्गों पर पुलिस व्यवस्था कर दी थी। लाल फाटक से लेकर बुखारा मोड़ तक जाम की स्थति बनी रही। दोपहर 12 बजे सांसद की मांं की अंत‍िम यात्रा कांधरपुर आवास से शुुुुरू होकर श्मशान भूमि पहुंची। सांसद धर्मेन्द्र कश्यप ने मां को मुखाग्नि दी।

हजारों की संख्या में एकत्र हुए लोगों ने श्रृद़धांजल‍ि दी। इस दौरान में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, विधायक केसर सिंह गंगवार, शेखूपुर विधायक धर्मेन्द्र शाक्य, फरीदपुर विधायक प्रो० श्याम बिहारी लाल, पप्पू भरतौल, शहर विधायक डॉ अरूण कुमार, विधायक डी.सी वर्मा, विधायक राजीव कुमार सिंह,रिठौरा चेयरमैन आरके कश्यप, ब्लॉक प्रमुख कौशल, पूर्व मंत्री हीरालाल कश्यप, सपा नेता योगेश यादव, प्रमोद यादव, संजीव यादव, संदेश कंनौजिया, जफर बेग, भाजपा नेता मनीष अग्रवाल, उमेश कठेर‍िया, राकेश कश्यप,पार्षद हरिओम कश्यप,नरेन्द्र कश्यप ने सबकेे साथ वहां शोक संवेदना व्यक्त की।

खबरची/ अम‍ित नारायण शर्मा 

 

Khabarchee
Khabarcheehttp://www.khabarchee.com
न्‍यूज बेवसाइट : यूपी-उत्‍तराखंंड समेत देश-दुन‍िया की ताजा खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments