Homeउत्तर प्रदेशबरेली: क‍िसानों के समर्थन में गूंजे जय गणतंत्र के नारे, ट्रैक्‍टरों के...

बरेली: क‍िसानों के समर्थन में गूंजे जय गणतंत्र के नारे, ट्रैक्‍टरों के काफ‍िले लेकर शहर से देहात तक सड़कों पर उतरे सपाई

बरेली। राजधानी द‍िल्‍ली की तरह क‍िसानों के समर्थन में बरेली शहर से देहात तक सपाई फ‍िर सड़कों पर उतर आए। 26 जनवरी को समाजवादी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरे ज‍िले में ट्रैक्‍टरों के काफ‍िले लेकर क‍िसानों के हक में कृष‍ि कानून वापस लेने की मांग उठाई। नवाबगंज में पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार की अगुवाई में सैकड़ोंं ट्रैक्‍‍‍टर लेकर क‍िसान सपाई न‍िकले पुल‍िस ने रोक द‍िया। इसे लेकर कुछ देर हंगामा भी हुआ। बातचीत के रैैैैली न‍िकालने की अनुमत‍ि न‍िकली।

नवाबगंज : पूर्व मंत्री भगवत के नेतृत्‍व में सैकड़ों ट्रैक्‍टर का काफ‍िला सड़कों पर 

बरेली के नवाबगंज तहसील मुख्‍यालय पर पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार के नेतृत्‍व में सैकड़ों ट्रैक्‍टर लेकर सपाई मैदान में आ गए। सुबह आठ बजे से भीड़ जुटना शुरू हो गई और 11 बजने तक बड़ी संख्‍या में क‍िसान, समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता नजर आने लगे। रामलीला मैदान से ट्रैक्‍टर रैली न‍िकालना शुरू हुई तो वहां पहले से मौजूद एसडीएम डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा, सीओ प्रभात कुमार वर्मा, कोतवाल धनंजय सिंह भारी पुलिस बल के साथ ने रैली को रुकवा द‍िया। इसे लेकर कुछ देर सपाइयों ने हंगामा भी क‍िया। हालांक‍ि बाद में सपा नेताओं से वार्ता के बाद र‍िछोला क‍िफायतुल्‍ला तक ट्रैक्‍टर रैली न‍िकाली गई।
रैली को सम्‍बोध‍ित करते हुए पूर्व मंत्री भगवत सरन ने कहा क‍ि आंदोलनकारी क‍िसानों के साथ सरकार तानाशाहीपूर्ण रवैया अपना रही है। आंदोलन में तमाम क‍िसानों की मौत होने के बाद भी सरकार की आंखें नहीं खुल रहीं। क‍िसान व‍िरोधी सरकार को जनता सबक स‍िखाएगी। रैली में प्रमुख रूप सेे सपा के पूर्व ज‍िला प्रवक्‍ता डॉ. योगेश यादव,
ब्लॉक प्रमुख पुरषोत्तम गंगवार, जिला पंचायत सदस्य तेजप्रकाश गंगवार, नीलम गंगवार, शेंथल चेयरमैन कंबर एजाज शानू, विधानसभा अध्यक्ष अनिल गंगवार, सेमीखेड़ा चीनी मिल के उपाध्यक्ष तेजपाल गंगवार, खतीब अंसारी, प्रो. राशिद अंसारी, हाजी अमीर अहमद सिद्दीकी, निसार अहमद अंसारी, डॉक्टर अकरम अंसारी, , खुर्शीद अहमद अंसारी, डॉक्टर मोईन बेग, केसर वती गौतम,नजाकत खां, अनुज गंगवार, प्रवीण गंगवार, डॉक्टर नुक्ता परसाद, सैंथल पंचायत के सभासद परवाज़ खां, पूर्व सभासद तसब्बर हुसैन अंसारी, युवा नेता मोहीद सिद्दीक़ी, निराले अंसारी, रफीक सिद्दीक़ी, मोतारिक सिद्दीक़ी,सहित बड़ी संख्या में सपाई मौजूद रहे।

बरेली शहर में सपा महानगर अध्‍यक्ष शमीम खां सुल्‍तानी के नेतृत्‍व में एमबी मैदान से ट्रैक्‍टर रैली न‍िकालकर क‍िसानों के समर्थन में आवाज उठाई गई। इस दौरान महानगर महासच‍ि‍व गौरव सक्‍सेना, महानगर उपाध्‍यक्ष शमीम अहमद पार्षद, ज‍िला सच‍िव नूतन शर्मा, महानगर सच‍िव कलीमु़द़दीन, वर‍िष्‍ठ सपा नेता अनीस बेग, अयूब हसन, राजेश अग्रवाल, सुधीर राजपूत समेत बड़ी संख्‍या में सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

हाल ही में बसपा छोड़ सपा में शाम‍िल हुए ब‍िथरी के पूर्व ब्‍लॉक प्रमुख देवेन्‍द्र स‍िंंह ने बड़ी संख्‍या में ट्रैक्‍टरों का काफ‍िला लेकर पवन व‍िहार से कलेक्‍ट्रेट तक रैली न‍िकालकर अपनी ताकत द‍िखाई। फरीदपुर में समाजवादी पार्टी के पूर्व ज‍िलाध्‍यक्ष शुभलेश यादव ने पार्टी नेताओं के साथ क‍ि‍सानोंं के हक में आवाज बुलंद की।

पूूूर्व ब्‍लॉक प्रमुख आदेश यादव गुडडू ने बड़ी संख्‍या में पार्टी कार्यकर्ता और नेताओं के साथ ट्रैक्‍टर रैली न‍िकाली। ग्राम त्रिकुनिया से राष्ट्रीय ध्वज लगाकर ट्रेक्टर यात्रा प्रारंभ हुई। पुलिस ने मई कीरतपुर के पास रैली को रोक द‍िया। इसे लेकर सपाइयों ने जमकर नारेेबाजी की। ब‍िथरी में मुलायम स‍िंह यादव यूथ ब‍िग्रेड के पूर्व राष्‍ट्रीय महासच‍िव सूरज यादव ने ट्रैक्‍टर रैली न‍िकालकर आंदोलनकारी क‍िसानों का समर्थन क‍िया। मीरगंज में हाजी गुड़डूू ने काफी तादाद में सपाइयों के साथ ट्रैक्‍टर रैली न‍िकालकर अपनी ताकत का ऐहसास कराया। ज‍िले में बाकी जगहों पर भी सपाइयों ने ट्रैैैैैक्‍टर रैली न‍िकाली।

खबरची ब्‍यूरो 

Khabarchee
Khabarcheehttp://www.khabarchee.com
न्‍यूज बेवसाइट : यूपी-उत्‍तराखंंड समेत देश-दुन‍िया की ताजा खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments