Homeउत्तर प्रदेशबरेली पहुंचे सपा प्रवक्ता साद शेरवानी बोले, देश-प्रदेश में भाजपा की सत्ता...

बरेली पहुंचे सपा प्रवक्ता साद शेरवानी बोले, देश-प्रदेश में भाजपा की सत्ता का मतलब सिर्फ महंगाई और अराजकता

बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता साद शेरवानी समाजवादियों का जोश बढ़ाने बरेली दौरे पर पहुंचे तो उन्होंने केन्द्र और राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर जोरदार हमला बोला। साद शेरवानी बोले, शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे किसानों पर गाड़ियां चढ़ाकर उनकी जान ली जा रही है। महंगाई का हाल ऐसा कि पेट्रोल 100 और रसोई गैस का सिलेंडर 1000 रूपये के रेट छू रहा है। भाजपा सरकार जनता को क्या खूब अच्छे दिन का ‘सुख’ दे रही है। 

सपा के रार्ष्टीय प्रवक्ता साद शेरवानी ने बरेली में सपा कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
सपा के रार्ष्टीय प्रवक्ता साद शेरवानी ने बरेली में सपा कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बुधवार को फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र में फतेहगंज पूर्वी में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं फरीदप़ुर सीट से टिकट के दावेदार ब्रह्मस्वरूप सागर ने की और इस मौके पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के प्रमुख नेता मौजूद रहे।

सपा के रार्ष्टीय प्रवक्ता साद शेरवानी ने बरेली में सपा कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी में जुटने का संदेश देते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता साद शेरवानी ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं। सरकार के पास विकास का कोई विजन नही है। समाजवादी सरकार की योजनाओं को अपना नाम देकर प्रदेश की योगी सरकार झूठी वाहवाही लूटने की कोशिश तो कर रही है मगर जनता से सच्चाई छिपी नही हैं।

सपा के रार्ष्टीय प्रवक्ता साद शेरवानी ने बरेली में सपा कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
बरेली के फतेहगंज पूर्वी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलते वरिष्ठ समाजवादी नेता ब्रह़मस्वरूप सागर।

साद शेरवानी बोले, भाजपा सरकार की गलत नीतियों की वजह से गरीब, किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान, व्यापारी सब बर्बादी की राह पर जा रहे हैं। किसान विरोधी कृषि कानून को वापस करने की मांग करते हुए देश भर के किसान लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं मगर सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रही। लखीमपुर खीरी में जिस तरह से आंदोलनकारी किसानों को कुचलकर मारा गया है, उससे किसान विरोधी चेहरा सामने आ गया है।

सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ नेता ब्रह्मस्वरूप सागर ने कहा कि भाजपा सरकार के समय में विकास का पहिया पूरी तरह ठहर गया है। समाजवादी पार्टी की सरकार ने हर तरफ सड़कों और पुलों को तैयार कराया मगर प्रदेश सरकार एक काम भी नहीं करवा सकी है। किसानों पर अत्चाचार किया जा रहा है।

सपा के रार्ष्टीय प्रवक्ता साद शेरवानी ने बरेली में सपा कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर ब्रह्मस्वरूप सागर ने कहा कि जिस देश में अन्नदाता किसान ही सुरक्षित न हो, वहां अमन और तरक्की की बात बेमानी नजर आती हैं। आंदोलनकारी किसानों पर गाड़ियां चढ़ाकर उनको कुचलकर मारने की घटना की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। सरकार सच्चाई छिपाने को विपक्ष के नेताओं को खीरी जाने से रोक रही है। जनता ऐसी जनविरोधी सरकार को आने वाले चुनाव में सबक सिखाएगी और राज्य में सपा जनता के भरपूर समर्थन के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

सपा के रार्ष्टीय प्रवक्ता साद शेरवानी ने बरेली में सपा कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

इससे पहले सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता साद शेरवानी का बरेली की सीमा में पहुुंचने पर जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। फरीदपुर क्षेत्र में आयोजित सपा कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रमुख रूप से पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष मोहम्मद खालिद, इंजीनियर अनीस, एडवोकेट दिनेश चंद्र , विपिन तिवारी, जितेंद्र पाल सिंह, पप्पू राना, रामसेवक प्रजापति, आरिफ सकलैनी, एजाज अहमद अज्जी, जावेद खान, आफताब अहमद, मुन्ना, मुकेश,बिलाल, अरबाज, शराफत मंसूरी, डॉ. सैफ के अलावा अली अब्बास और विशाल पटेल प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सपा प्रवक्ता साद शेरवानी फरीदपुर ब्रह्मस्वरूप सागर के आवास पर गए और उनके साथ देर तक राजनैतिक मंत्रणा की। बाद में उन्होंने बरेली शहर में आयोजित कार्यक्रमों में भी भाग लिया।

खबरची/ अजित मिश्रा- अचल प्रताप सिंह, फरीदपुर

Khabarchee
Khabarcheehttp://www.khabarchee.com
न्‍यूज बेवसाइट : यूपी-उत्‍तराखंंड समेत देश-दुन‍िया की ताजा खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments