Homeउत्तर प्रदेशनवाबगंज से भाजपा के रविन्द्र, भदपुरा सुरेश जीते, सपा ने कहा-प्रशासन ने...

नवाबगंज से भाजपा के रविन्द्र, भदपुरा सुरेश जीते, सपा ने कहा-प्रशासन ने कराई धांधली

बरेली।  भूमि  विकास बैंक के चुनाव में नवाबगंज से बीजेपी के रविन्द्र राठौर और भदपुरा से बीजेपी के सुरेश गंगवार विजयी हुए हैं। सपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि मतदान शुरू होते ही सत्तारूढ़ दल के इशारे पर पुलिस ने सपाइयों को निशाने पर ले लिया। मतदान का समय खत्म होने से पहले ही नवाबगंज में पुलिस ने सपा समर्थक मतदाताओं को लाठियां फटकारकर दौड़ा दिया। भदपुरा से भी ऐसा ही किया गया।

नवाबगंज में सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्या, पूर्व विधायक महीपाल सिंह यादव, प्रमोद बिष्ट, सत्येंद्र यादव, जफर वेग, संजीव यादव, मोंटी शुक्ला आदि नेता सुबह ही नवाबगंज पहुंच गए थे। क्योलड़िया में पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, सपा बरेली महानगर अध्यक्ष शमीम ख़ाँ सुल्तानी समेत कई सपा नेता हिरासत में ले लिये गए, जिनको कई घंटे बाद वोटिंग समाप्त होने के बाद छोड़ा गया।

क्योलड़िया थाने में हिरासत में लिए गए पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, भदपुरा ब्लॉक प्रमुख पुरुषोत्तम गंगवार l

नवाबगंज और क्योलड़िया में पुलिस की कार्रवाई सपाई गुस्से में हैं। सपा नेता क्योलड़िया थाने में धरने पर बैठ गए हैं। सपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि नवाबगंज के मंडी बूथ पर सपा के पक्ष मतदाताओं की भीड़ देखकर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।  सपा उम्मीदवार उमेन्द्र सिंह को भी धकियाकर बूथ से बाहर कर दिया। पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार का कहना है कि सत्तारूढ़ दल के नेताओं के इशारे पर चुनाव में भारी धांधली की जा रही है। सपा के वोट नहीं पड़ने दिए जा रहे। अफसर खुद पुलिस के साथ मिलकर फर्जी वोटिंग करा रहे हैं।

भगवत ने कहा कि सपा के विरोध को दबाने के लिये उनके साथ पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, ब्लॉक प्रमुख पुरुषोत्तम गंगवार, योगेश यादव, सूरज यादव, नूतन शर्मा, प्रदीप मौर्या,  शमीम अहमद, शेरसिंह गंगवार, प्रमोद यादव, हैदर अली, अरविन्दर सिंह बेदी समेत कई कई सपा नेताओं को क्योलड़िया पुलिस ने  हिरासत में ले लिया हैै। सपा नेता इसके विरोध में थाने के अंदर धरना दे रहे है। इस घटनाक्रम से नवाबगंज का सियासी माहौल गरमा गया है। विवाद की जानकारी होते ही एडीएम ई और एसपी देहात भी मौके पर पहुंच गए हैं। कई घंटे बाद सपा नेताओं को थाने से छोड़ा गया।

नवाबगंज में भाजपा के रविन्द्र राठौर, भदपुरा में सुरेश गंगवार जीते

चुनाव में नवाबगंज में भाजपा के रविन्द्र सिंह राठौर ने जीत दर्ज की है

शाम हुई मतगणना में एलडीबी चुनाव में भाजपा के रविन्द्र राठौर ने अपने एकमात्र प्रतिद्वन्दी सपा के ओमेंद्र गंगवार को हराया। मतगणना में रविन्द्र को 1101 और उमेन्द्र को 593 मत मिले। 43 वोट कैंसिल हुए। वहीं भदपुरा में बीजेपी के सुरेश गंगवार ने सपा के मुनेंद्र गंगवार को 224 वोटो से शिकस्त दी। सुरेश को 736 और मुनेंद्र को 512 वोट हासिल हुए।

(ख़बरची के लिए नवाबगंज से जफरुद्दीन मंसूरी, क्योलड़िया से शकील अंसारी की रिपोर्ट)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments