Homeउत्तर प्रदेशबरेली में मेल-मुलाकात के बाद रामपुर जाएंगे अख‍िलेश, सुबह करेंगे कूच, जेल...

बरेली में मेल-मुलाकात के बाद रामपुर जाएंगे अख‍िलेश, सुबह करेंगे कूच, जेल से जमानत पर छूटकर आईं पूर्व मंत्री आजम खां की पत्‍नी डॉ. तंजीन फात‍िमा से करेंगे मुलाकात

बरेली। समाजवादी पार्टी प्रमुख अख‍िलेश यादव बरेली दौरे पर आने के बाद र‍िश्‍तों को नया आयाम देते नजर आ रहे हैं। गुरूवार को बरेली एयरपोर्ट पर लेंड‍िंग के बाद वह सबसे पहले वर‍िष्‍ठ सपा नेता रव‍िबाबू यादव से म‍िलने फरीदपुर पहुंचे और उनके पूर्व ब्‍लॉक प्रमुख बेटे संजय स‍िंह उर्फ सोनू के न‍िधन पर गहरा शोक जताया। इसके बाद बरेली आए तो न्‍यूरो फ‍िजीश‍ियन डॉ. रामस‍िंह कुशवाह से म‍िलने उनके घर गए। यहां से न‍िकले तो सीधे होटल पहुंचकर मीड‍िया से मुखात‍िब हुए और पूरे पौन घंटे दोस्‍ताना माहौल में पत्रकारों के एक-एक सवाल का जवाब द‍िया है। बरेली रात्र‍ि व‍िश्राम के बाद अख‍िलेश के शुक्रवार सुबह रामपुर कूच करने की खबर है। रामपुर जाकर वह जेल से जमानत पर छूट कर आईं पूर्व मंत्री आजम खां की पत्‍नी डॉ. तंजीन फात‍िमा से मुलाकात करेंगे। रामपुर में भी मीड‍िया से मुखात‍िब होगे।

सपा सुप्रीमो अख‍िलेश यादव गुरुवार दोपहर बरेली दौरे पर पहुंचे हैं और यहां रात्र‍ि प्रवास कर रहे हैं। बरेली में समाजवादी पार्टी का तीन द‍िवसीय मंडलीय प्रश‍िक्षण केन्‍द्र चल रहा है, ज‍िसका आज दूसरा द‍िन था। तय कार्यक्रम के अनुसार, सपा प्रमुख को दोपहर में लखनऊ से बरेली पहुंचकर पार्टी के ट्रेेेेन‍िंग कैंप में शाम‍िल होना था। वह कुछ देरी से बरेली पहुंचे मगर पहले पार्टी कैंप में जाने के स्‍थान पर फरीदपुर टाउन रवाना हो गए। फरीदपुर में वह पार्टी नेता रव‍िबाबू यादव और उनके पर‍िवार से म‍िलकर पूर्व ब्‍लाक प्रमुख पुत्र संजय स‍िंह उर्फ सोनू के प‍िछले द‍िनों हुए न‍िधन पर गहरा शोक जताया।

रव‍िबाबू को को सांत्‍वना देने के बाद अख‍िलेश बरेली आए तो यहां न्‍यूरो फ‍िजीश‍ियन डॉ. रामस‍िंह कुशवाह से म‍िलने से उनके आवास पर गए। डॉ. कुशवाह या उनकी पत्‍नी को शाहजहांपुर की त‍िलहर सीट से व‍िधानसभा ट‍िकट का दावेदार माना जा रहा है। कुशवाह फैम‍िली से म‍िलने के बाद भी अख‍िलेश हवेली र‍िसार्ट में चल रहे पार्टी के प्रश‍िक्षण श‍िव‍िर में नही गए। उन्‍होंने सीधे होटल रेड‍िसन एयरपोर्ट कूच क‍िया और वहां पहुंचने के कुछ देर बाद ही मीड‍िया से रूबरू हुए। अख‍िलेश ने पौन घंटे से भी ज्‍यादा वक्‍त मीड‍िया से बात की और एक-एक सवाल का मुस्‍कराते हुए जवाब द‍िया। पार्टी सूत्रों के मुताब‍िक, अगली खबर रामपुर की है, जहां शुक्रवार को अख‍िलेश जाने वाले हैं। सपा प्रमुख सुबह रामपुर जाकर सीतापुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वर‍िष्ठ नेता एवं पूर्व काबीना मंत्री आजम खां की पत्‍नी डॉ. तंजीन फात‍िमा व पर‍िवार से मुलाकात करेंगे। डॉ. फात‍िमा भी जेल से हाल में ही जमानत पर र‍िहा हुई हैं। अख‍िलेश रामपुर में मीड‍िया से भी बातचीत करेंगे। उनके रामपुर दौरे की जानकारी होते ही बरेली से रामपुर तक पुल‍िस-प्रशासन जरूरी तैयार‍ियों में जुट गया है।

तो क्‍या समाजवादी ट्रेन‍िंग श‍िव‍िर मे नहीं जाएंगे अख‍िलेश ?

समाजवादी पार्टी सूत्रों का कहना है क‍ि अख‍िलेश यादव के शुक्रवार के कार्यक्रम में अभी तक बरेली में चल रहे ट्रेन‍िंंग श‍िव‍िर में आने का ज‍िक्र सामने नहीं आ रहा है। अभी तक की जानकारी ये है क‍ि वह सुबह पार्टी के प्रमुख नेताओं से होटल रेड‍िसन में मुलाकात के बाद रामपुर जाएंगे। रामपुर में पूर्व मंत्री आजम खां की पत्‍नी डॉ. तंजीन फात‍िमा से मुलाकात करेंगे और उसके बाद बरेली आकर एयरपोर्ट से लखनऊ रवाना होंगे। इसे देखते हुए यही लगता है क‍ि सपा प्रमुख पार्टी के बरेली में चल रहे तीन द‍िवसीय प्रश‍िक्षण श‍िव‍िर में नहीं जाएंगे। आख‍िरी समय में उनके कार्यक्रम में कुछ बदलाव देखने को म‍िले, ये अलग बात हो सकती है !

 

खबरची ब्‍यूरो 

Khabarchee
Khabarcheehttp://www.khabarchee.com
न्‍यूज बेवसाइट : यूपी-उत्‍तराखंंड समेत देश-दुन‍िया की ताजा खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments