बरेली। सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन बरेली में समाजवादियों ने विशेष तरीके से मनाया। शहर से देहात तक केक तो काटे ही गई, कहीं वृक्षारोपण तो कहीं गरीबों को वस्त्र और भोजन वितरण के कार्यक्रम भी किए गए। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जुटे नेता और कार्यकर्ताओं ने एक सुर में यूपी विजय का शोर उठाया और कहा कि राज्य में फिर सरकार सपा की बनना तय है और अखिलेश यादव पुन: यूपी के सीएम बनेंगे।
बरेली में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। पार्टी जिलाध्यक्ष अगम मौर्या के साथ महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार के साथ सपा के सभी प्रमुख नेता और कार्यकर्ता कार्यालय पर जुटे। सभी ने पार्टी के मुखिया के जन्मदिन पर केक काटकर एक दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी किया गया और अखिलेश के 48 वें जन्मदिन पर 48 वृक्ष लगाए गए। इस मौके पर जिला महासचिव सत्येन्द्र यादव, जिला कोषाध्यक्ष रविन्द्र यादव, महानगर महासचिव गौरव सक्सेना, उपाध्यक्ष शमीम अहमद पार्षद, वरिष्ठ नेता डॉ. अनीस बेग, पूर्व अताउर रहमान, प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी, , संजीव यादव, हरीशंकर यादव, दिनेश यादव, असलम धंतिया समेत प्रमुख नेता उपस्थित रहे।
बरेली में पवन विहार स्थित कार्यालय पर पार्टी सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख बिथरी देवेन्द्र सिंंह ने अपनी पूरी टीम के साथ समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में देवेन्द्र सिंंह ने कहा कि जनविरोधी नीतियों के चलते यूपी से भाजपा की विदाई अब तय हो चुकी है। जनता सपा का साथ निभाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि आनेवाले विधानसभा चुनाव में जनता के भारी समर्थन के साथ यूपी में सपा की सरकार बनेगी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव फिर मुख्यमंत्री बनकर राज्य में खुशहाली लाएंगे। इस मौके पर समाजसेवी महेन्द्र पाल सिंह, रामदास प्रधान, मानपाल सिंंह पटेल, कमलेन्द्र सिंह, अर्जुन सिंंह प्रधान, पूर्व प्रधान नैपाल सिंंह, रामनाथ सिंंह, संजीव सिंंह, प्रमोद कुमार, डब्बू, सुभाष समेत क्षेत्र के तमाम प्रमुख लोग मौजूद रहे। टीम देवेन्द्र सिंंह ने बिथरी विधानसभा क्षेत्र में अखिलेश के जन्मदिन पर कई और जगह भी कार्यक्रम किए और लोगों को समाजवादी नीतियों के बारे में जानकारी दी।
बिथरी विधानसभा क्षेत्र में पूर्व ब्लॉक प्रमुख आदेश यादव गुड़डू ने अपनी टीम के साथ कई स्थानों पर कार्यक्रम कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर जगह-जगह केक काटकर लोगों को मिष्ठान वितरित किया गया। ग्राम बल्लिया, रफियाबाद, बिशारतगंज आदि जगहों पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख आदेश यादव गुड़डू ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद यूपी की हालत बहुत खराब हो गई है। अपराधों की बाढ़ आ गई है। राज्य का विकास थम गया है। हर वर्ग और तबके लोग परेशान हैं। गरीब, मजदूर, किसान-मेहनतकश लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट है। कारोबार ठप हो चुके हैं। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। जनता अब नई उम्मीद के साथ सपा की ओर देख रही है। जनता के खिलाफ और अमीरों को फायदा पहुंचाने वाली नीतियों के चलते भाजपा सरकार की यूपी से विदाई तय है। सपा आने वाले विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी और पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव फिर से मुख्यमंत्री बनकर जनता के हितों की रक्षा करेंगे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष जुल्फिकार अली, रामभाग सिंह यादव,यादव भुवनेश प्रधान, आसिफ़ अली ख़ान, हरी गुर्जर, ब्रजेश गुर्जर, रामबीर दिवाकर, सतपाल मौर्या, ऋषीपाल सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रुहेलखंड के साथ यूपी-उत्तराखंड और देश-दुनिया की विशेष खबरें देखने को Youtube पर सब्सक्राइब करना न भूलें हमारा चैैैनल Khabarchee News
इसके अलावा फरीदपुर, नवाबगंज, आंवला, मीरगंज, बरेली शहर, कैंट समेत कई इलाकों में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष जफर बेग, पूर्व विधायक सुल्तान बेग, मुलायम सिंंह यूथ बिग्रेड के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सूरज यादव, वरिष्ठ नेता ब्रह़मस्वरूप सागर, पवन सक्सेना पत्रकार, जिला सचिव नूतन शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष शमीम अहमद, प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी, पूर्व जिला महासचिव प्रदीप मौर्या, पूर्व प्रवक्ता डॉ. योगेश यादव, शीशगढ़ चेयरमैन हाजी गुड़डू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भूपेन्द्र कुर्मी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अुर्जन सिंंह टीटू, नीरज तिवारी, अनमोल तिवारी समेत तमाम समाजवादी नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में कार्यक्रम कर पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। सपाईयों ने मिष्ठान के साथ गरीबों को कपडे और भोजन भी वितरित किए। प्लांटेशन भी किया गया।
खबरची ब्यूरो