Homeउत्तर प्रदेशमेरठ: सिंबा-कमांडो भी ना कम कर सके कोरोना की दहशत, पहले दिन...

मेरठ: सिंबा-कमांडो भी ना कम कर सके कोरोना की दहशत, पहले दिन सूने रहे सिनेमाघर

मेरठ। कोरोना की महामारी के दौरान पिछले सात महीनों से बंद जिले के सिनेमाघर सरकार के निर्देश पर खोल तो दिए गए। मगर, जिले के लोगों में महामारी की दहशत साफ देखने को मिली। बृहस्पतिवार को पहले दिन सिनेमाघर खुले तो जरूर मगर उनमें ग्राहकों का टोटा रहा। यहां तक कि सिंबा और कमांडो जैसी फिल्में भी दर्शकों के कदम सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रहीं। हालांकि, सिनेमाघर संचालक हालातों में जल्द सुधार की उम्मीद कर रहे हैं।
बताते चलें वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान पिछले सात महीनों से बंद सिनेमाघरों को इस अनलॉक में खोलने की अनुमति दी गई है। मेरठ जिले में पांच सिनेमाघरों के संचालकों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मानकों का पालन करते हुए अपने सिनेमाघर खोलने की अनुमति भी ली। जिनमें आयोनेक्स, रीगल और अप्सरा सिनेमा शामिल हैं। बृहस्पतिवार की सुबह से ही सिनेमाघरों में साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन का काम शुरू हो गया। पिछले कई दिनों से बेरोजगारी का सामना कर रहे सिनेमाघरों के स्टाफ के चेहरे भी काम पर लौटने के बाद खिले हुए नजर आए। आज अधिकांश सिनेमाघरों में सिंबा और कमांडो थ्री फिल्म का प्रदर्शन होना था।
सिनेमाघरों के संचालक  सिनेमाहॉल में भारी भीड़ के आने की आस लगाए बैठे थे। मगर जिले की जनता ने सिनेमाघरों में जाने से परहेज किया। पहले दिन कुछ सिनेमाघरों में शो चले तो जरूर, मगर दर्शकों की उपस्थिति काफी कम रही। हालांकि, सिनेमाघर के संचालकों को उम्मीद है कि जल्द ही हालात सुधरेंगे और सिनेमा हॉल पहले की तरह दर्शकों से गुलजार होंगे।
खबरची ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments