Homeउत्तर प्रदेशबरेली: श‍िवपाल यादव की प्रसपा ने गांव-गांव पदयात्रा का क‍िया ऐलान, 24...

बरेली: श‍िवपाल यादव की प्रसपा ने गांव-गांव पदयात्रा का क‍िया ऐलान, 24 द‍िसंबर से सड़कों पर नजर आएंगे नेता-कार्यकर्ता

बरेली। श‍िवपाल स‍िंह यादव की प्रगत‍िशील समाजवादी पार्टी लोह‍िया यूपी में सरकार की नीत‍ियों के ख‍िलाफ सड़कों पर उतरने जा रही है। पार्टी ने हर वर्ग को जोड़ने और संगठन को मजबूत करने के ल‍िए 24 द‍िसंबर से बरेली के सभी व‍िधानसभा क्षेत्रों में बारी-बारी पदयात्रा का ऐलान क‍िया है। बरेली में हुई मास‍िक बैठक में प्रदेश प्रमुख महासच‍िव एवं पूर्व सांसद वीरपाल स‍िंह यादव ने कहा क‍ि भाजपा सरकार हर वर्ग और तबके के साथ अन्‍याय हो रहा है। क‍िसान, नौजवान, छात्र, मह‍िलाएं, गरीब क‍िसी का ह‍ित इस सरकार में सुरक्ष‍ित नहीं है। 

बरेली में प्रगत‍िशील समाजवादी पार्टी लोह‍िया की बैठक को सम्‍बोध‍ित करते हुए प्रदेश प्रमुख महासच‍िव एवं पूर्व सांसद वीरपाल स‍िंह यादव।

पीलीभीत बाईपास स्‍थ‍ित कार्यालय पर पार्टी की मास‍िक बैठक को सम्‍बोध‍ित करते हुए वीरपाल स‍िंह यादव ने कहा क‍ि देश और प्रदेश में कानून व्‍यवस्‍था के हालात बहुत खराब हैं। जनता में सरकार के ख‍िलाफ बहुत आक्रोश है। प्रग‍त‍िशील समाजवादी पार्टी लोह‍िया जनता की आवाज बनकर उभरी है। कार्यकर्ता फ‍िर संघर्ष को तैयार रहें। संघर्ष के दम पर 2022 के चुनाव में जरूर द‍िखाई देगा। अध्‍यक्ष के न‍िर्देश पर पार्टी को मजबूत करने और हर वर्ग को जोड़ने के ल‍िए गांव-गांंव पदयात्रा कार्यक्रम तय क‍िया गया है।

बरेली मंडल प्रभारी मोहम्‍मद फरहत म‍ियां ने कहा क‍ि प्रमुख महासच‍िव वीरपाल स‍िंह यादव ने पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष को सुझाव द‍िया था क‍ि प्रत्‍येक पर‍िवार से एक व्‍यक्‍त‍ि को नौकरी म‍िलनी चाह‍िए।  हाईकमान ने इस प्रस्‍ताव को मान ल‍िया है। पदयात्रा के दौरान रोजगार/बेरोजगारी भत्‍ता के फार्म गांव-गांव बांटे जाएंगे। फार्म बेरोजगारों से भरवाने के बाद पार्टी के लखनऊ कार्यालय में जमा कराए जाएंगे। उन्‍होंने कहा क‍ि 2022 के चुनाव में प्रसपा छोटे-छोटे दलों से गठबंधन कर सरकार बनाने में भूम‍िका न‍िभाएगी। इसी क्रम में 24 द‍िसंबर को कैंट, 25 द‍िसंबर को शहर बरेली, 26 को भोजीपुरा, 27 को ब‍िथरी, 28 को मीरगंज और 29 द‍िसंबर को फरीदपुर व‍िधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा का आयोजन होगा।

ज‍िलाध्‍यक्ष महीपाल स‍िंह यादव ने कहा क‍ि पदयात्रा कार्यक्रम से हर वर्ग के लोग पार्टी से जुड़ेंगे।  बैठक में महानगर अध्‍यक्ष मोहम्‍मद खाल‍िद, डा. राजबाबू यादव, रमेश बघेल, चंद्रसेन सागर, क‍िशनलाल यादव, बेचेलाल गंगवार, राजकुमार स‍िंह, ज्ञान यादव, अशोक यादव, जमुना प्रसाद मौर्या, चंद्रपाल स‍िंह बघेल, ठाकुर संतोष स‍िंंह ने भी व‍िचार व्‍यक्‍त क‍िए। इस दौरान भारत यादव, शेर स‍िंह यादव, शाह‍िद रजा खां, मुर्तजा रजा खां, चेतराम स‍िंह यादव प्रधान आद‍ि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

खबरची/ अजय शर्मा 

Khabarchee
Khabarcheehttp://www.khabarchee.com
न्‍यूज बेवसाइट : यूपी-उत्‍तराखंंड समेत देश-दुन‍िया की ताजा खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments