Homeउत्तर प्रदेशबरेली: यूपी में सरकार के सरकार के हालात तनाशाही जैसे, अन्‍याय के...

बरेली: यूपी में सरकार के सरकार के हालात तनाशाही जैसे, अन्‍याय के ख‍िलाफ प्रगत‍िशील समाजवादी बुलंद करेंंगेे आवाज: वीरपाल स‍िंह

बरेली। प्रगत‍िशील समाजवादी पार्टी लोह‍िया प्रमुख श‍िवपाल स‍िंह के आ़हवान पर टीम बरेली ने दूसरे द‍िन पदयात्रा परसाखेड़ा से शुरू की। पूर्व सांसद एवं प्रदेश प्रमुख महासचिव वीरपाल सिंह यादव ने पदयात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार के हालात तानाशाही जैसे हैं।  

उन्‍होंने कहा क‍ि सरकार की गलत नीत‍ियों और हठधर्म‍िता से लोकतंत्र खतरे में है। इसका जिसका जीता जागता उदाहरण पूर्व मंत्री आजम खां पर गलत तरीके से मुकदमे थोपकर उन्‍हें जेल भेजना है। आजम खान पर बकरी चोरी का मुकदमा लिखा जाना सही था या गलत, इसका न‍िर्णय तो अदालत करेगी। मगर सरकार की तानाशाही के ख‍िलाफ किसी ने आवाज तक नहीं उठाई, यह बहुत च‍ि‍ंंतनीय है। यही वजह रही क‍ि आजम खान और उनके परिवार पर 100 से ज्यादा मुकदमे लिखे गए। पूर्व सांसद ने कहा यह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया सरकार के तानाशाहीपूूर्ण रवैयेे और अन्याय और अत्याचार के खिलाफ हर स्‍तर पर आवाज बुलंद करेगी।

जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि सरकार की अत्याचारी नीतियों के खिलाफ प्रसपा गांव-गांव जाकर प्रचार प्रसार करेगी। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का विकल्प केवल प्रसपा ही होगी। महानगर अध्यक्ष डॉ. मो. खालिद ने कहा कि बरेली महानगर में स्मार्ट सिटी के नाम पर पूरे शहर को खोद दिया गया है। कोई भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का नजरिया जनता के प्रति उदासीनता को दर्शाता है। पदयात्रा पांच गांव परसाखेड़ा, बंजरिया, गोकलपुर गोटिया, लालपुरा में की गई। इकबाल हुसैन मंसूरी,कफील अंसारी, डॉ. चंद्रपाल सिंह बघेल, धर्मेंद्र साहू ,मुन्ना अंसारी, इरशाद ,दिलशाद ,मुख्तार खान, अबरार खान आदि ने पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव का ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव रमेश बघेल, ज‍िला प्रवक्‍ता डॉ. रव‍िन्‍द्र यादव, बेचेलाल गंगवार , अशोक यादव,प्रेमपाल सिंह यादव,विशाल यादव, भारत यादव जमुना प्रसाद मौर्य सह‍ित बड़ी संख्‍या में प्रसपा कार्यकर्ता व क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

खबरची/ अजय शर्मा 

 

Khabarchee
Khabarcheehttp://www.khabarchee.com
न्‍यूज बेवसाइट : यूपी-उत्‍तराखंंड समेत देश-दुन‍िया की ताजा खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments