शाहजहांपुर। निजीकरण और बेरोजगारी के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने कलेक्ट्रेट जा रहे कांग्रेसियो का रास्ता रोकना खाकी वर्दी को भारी पड़ गया। कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच धक्का मुक्की तथा खूब नोकझोक हुई। कांग्रेसियो को रोकने में पुलिस का पसीना छूट गया। बाद में सिटी मैजिस्ट्रेट व सीओ सिटी के समझाने के बाद सब शांत हुए। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया गया।
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर विपक्षी दलों के द्वारा राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाया गया। कांग्रेस पार्टी भी बेरोजगारों के पक्ष में सड़कों पर उतरी। शाहजहांपुर युवा कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष रोहित सिंह के साथ जिला कार्यालय राजीव भवन पर कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे जहां से सभी इकट्ठे कलेक्ट्रेट को निकले। नगर निगम कार्यालय के पास पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया जिससे वह आक्रोशित हो उठे।
दोनों ओर से धक्का मुक्की और नोकझोक भी हुई। देर तक जमकर हंगामा होता रहा। कुछ कांग्रेसी रिक्शा आदि पकड़कर आगे जाने लगे तब पुलिस ने दौड़कर उन्हें रोका गया। कांग्रेसियो को रोकने में पुलिस कर्मियों को पसीना आ गया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी के समझाने के बाद सभी शांत हुए। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया गया जिसमें बेरोजगारी व निजीकरण को लेकर मांगे शामिल की गई थी। इस मौके पर सुनीता सिंह, कृष्ण विनोद मिश्र, मनिल बाजपेयी, फुरकान अहमद कुरैशी, अमित बाजपेई, अनु मिश्रा, शिवम स्याल, पवन मिश्रा, इरफान हसन खान, शहजाद खान, बबली जोशी, सुनीता मिश्रा, मीना, कामिनी शुक्ला, संगीता ठाकुर, अयान अली, रफी खान, हरनाम कटिहार आदि बड़ी तादाद में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सपाइयों को कलेक्ट्रेट जाने से रोका तो सड़क पर बैठ गए, पुलिस से हुज्जत
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाए जाने को लेकर राजनीतिक दलों ने खूब रोटियां सेकी। इसी क्रम में सपा छात्रसभा के जिला उपाध्यक्ष प्रसून कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी और निजीकरण को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कलेक्ट्रेट जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। जिससे आक्रोशित कार्यकर्ता खिरनी बाग चौराहे पर ही सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी देखने को मिली।
इस मौके पर सपा नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार बेरोजगारों के साथ बड़ा अन्याय कर रही है। पहले ही रोजगार के दर दर भटक रहे शिक्षित बेरोजगार युवा परेशान है ऊपर से मोदी सरकार ने सरकारी विभागों का निजीकरण शुरू कर उनके सपने को तोड़ दिया। वहीं यूपी की योगी सरकार सरकारी नौकरी को पहले पांच साल तक संविदा पर करने जा रही जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। राज्य और केंद्र सरकार मिलकर युवाओं को मिट्टी में मिलाने पर लगी हुई है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हर स्तर पर जाकर युवाओं के हक की आवाज को बुलंद करेगी और आंदोलन चलाकर इसका विरोध करेगी। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा आज पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पूरे देश का युवा राष्ट्रीय बेराजगार दिवस के रूप में मना रहा है ताकि सरकार की आंखे खुले और बेरोजगार के भविष्य में बारे में कुछ अच्छा सोच सके।
ज्ञापन देने वालो में चौधरी सौमित्र यादव बागी, सौरभ यादव, उदयवीर यादव, विकास यादव, विवेक यादव, विपिन यादव, सचिन राजपूत, सर्वेश वर्मा, मो कामरान, मो हसन आदि मौजूद थे।
खबरची/ रोहित यादव