Homeउत्तर प्रदेशवीडियो: बच्चे से हैवानियत और फिर उसका कत्ल, महीनों से खुलेआम घूम...

वीडियो: बच्चे से हैवानियत और फिर उसका कत्ल, महीनों से खुलेआम घूम रहा था कातिल….और फिर

बरेली। अपहरण के बाद चार बरस के बच्चे से दुष्कर्म कर उसकी बेरहमी से हत्या करने वाले अपराधी को पब्लिक ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मारा गया अपराधी बच्चे की हत्या के बाद दो माह से फरार चल रहा था। बरेली पुलिस ने उस पर  25 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था।

फरार चल रहा आरोपी प्रेमपाल मंगलवार दोपहर आंवला इलाके के गांव तुमड़िया खरगपुर के पास घूम रहा था। मारे गए बच्चे के परिवार के कुछ लोंगों ने गांववालों के साथ पकड़ लिया। भीड़ ने प्रेमपाल को पीटकर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमपाल को अस्पताल भेजा। बरेली लाते में उसकी मौत हो गयी। प्रेमपाल थाना बिशारतगंज के गांव महतिया डांडी का रहने वाला था।

एसएसपी बरेली रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि प्रेमपाल ने जुलाई माह में अलीगंज क्षेत्र से 4 बरस के एक बच्चे का अपहरण किया था। इसके बाद उसने दुष्कर्म के बाद बच्चे की हत्या कर दी थी। उसके खिलाफ थाना अलीगंज में अपहरण, दुष्कर्म, सबूत नष्ट करने और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। वारदात के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। प्रेमपाल की हत्या में दो लोगों को पकड़ा गया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।

ख़बरची/ अजय शर्मा 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments