Homeउत्तर प्रदेशरायबरेली में जेल ब्रेक, चार दीवारें कूदकर भाग न‍िकले दो कैदी, सोते...

रायबरेली में जेल ब्रेक, चार दीवारें कूदकर भाग न‍िकले दो कैदी, सोते रहे पहरेदार

रायबरेली। जिला कारागार रायबरेली की सुरक्षा को तोड़ते हुए चोरी और रेप के मामले में बंद दो बंदी फरार हो गए। दोनों बंद‍ियों ने जेल की चार दीवारों को लांघ गए और पहरेदारों की नींद नहीं टूटी। बंद‍ियों के फरार होने से जेल प्रशासन में हड़कंप मचा है। पुल‍िस टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं।

जेल से बंद‍ियों के फरार होने की सूचना पर डीआईजी संजीव त्रिपाठी रायबरेली कारागार पहुंच गए। मामले में जेल के कई अफसरों पर गाज ग‍िरना तय मानी जा रही है। सीसीटीवी फुटेज केे जर‍िए पूूूूरी घटना की जांच कराई जा रही है।

पुल‍िस के मुताब‍िक, जिला जेल रायबरेली में निरुद्ध दो बंदी क्वारंटाइन बैरक में बने बाथरूम में सेंध लगाकर पहले बैरक से बाहर आए। फिर चार बड़ी दीवारें पार करके भाग निकले| जेलर ने बताया कि बंदियों के जेल से भागने के मामले में र‍िपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी गई है। घटना एक द‍िन पहले हुई मगर जानकारी तब हुई जब मंगलवार को बंद‍ियों की ग‍िनती की गई। फरार बंदी शिवगढ़ के शेरगढ़ मजरे पडरिया निवासी शारदा पुत्र रामफेर को चोरी के आरोप में 5 सितंबर को जेल भेजा गया| वहीं सलोन के अतरथरिया गांव के रंजीत को दुष्कर्म के मामले में 3 सितंबर को जिला कारागार लाया गया था। दोनों को 14 द‍िन के ल‍िए क्वारंटाइन बैरक में रखा गया था|

खबरची/ न च‍िकेता शर्मा

Khabarchee
Khabarcheehttp://www.khabarchee.com
न्‍यूज बेवसाइट : यूपी-उत्‍तराखंंड समेत देश-दुन‍िया की ताजा खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments