Homeउत्तर प्रदेशमंत्री खन्‍ना के शहर में भाजपाई बदजुबान, मेड‍िकल कॉलेज के प्राचार्य को...

मंत्री खन्‍ना के शहर में भाजपाई बदजुबान, मेड‍िकल कॉलेज के प्राचार्य को दी सरेआम जूते से पीटने की धमकी

शाहजहांपुर। जनता का आक्रोश जायज है और राजनीत‍ि भी ठीक मगर सत्‍ताधारी दल से जुड़े होने का मतलब ये नहीं क‍ि नौजवान कार्यकर्ता क‍िसी अध‍िकारी को भी जूते मारने की धमकी देंगे। काबीना मंत्री सुरेश खन्‍ना के शहर शाहजहांपुर में कुछ ऐसा ही हो रहा है। महान क्रांत‍िकारी पंड‍ित राम प्रसाद ब‍िस्‍म‍िल की स्‍मृत‍ि में बने मेड‍िकल कॉलेज के प्राचार्य को सरेआम कुछ ऐसी ही धमकी दी गई है। धमकी देने वाले भाजपा से जुड़े बताए जा रहे हैं, ज‍िन्‍होंने कोरोना काल में मेड‍िकल कॉलेज में फैली कथ‍ित अव्‍यवस्‍थाओं को लेकर घेराव-प्रदर्शन क‍िया था। मामले का वीड‍ियो भी वायरल हुआ है।

जूते मारने की धमकी म‍िलने के बाद भी प्राचार्य डॉ. अभय सिन्हा न व‍िरोध जता सके और न मामले की जानकारी प्रशासन, पुल‍िस और सरकार तक पहुंचाने की ह‍िम्‍मत जुटा पाए। भाजपाइयों ने जरूर उन पर कई तरह के आरोप लगाते हुए कार्रवाई के ल‍िए पुल‍िस में ल‍िख‍ित श‍िकायत की है। मेडिकल कॉलेज में फैली अव्यवस्थाओं व कोविड-19 के मरीजो के प्रति बरती जा रही लापरवाही के खिलाफ भाजपा नेता राजकमल बाजपेयी के साथ तमाम युवाओं ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अभय सिन्हा का घेराव किया था। आक्रोशित भाजपाइयों ने प्राचार्य के खिलाफ अपनी जमकर भड़ास निकाली। आंदोलन की चेेेेेेेतावनी भी दी। हंगामा इतना बढ़ा क‍ि दहशत में मेड‍िकल कॉलेज प्राचार्य को पुल‍िस की मदद मांगनी पड़ी। हालात भांपकर सीओ स‍िटी सीओ सिटी प्रवीण कुमार तक को भागकर मौके पर आना पड़ा।

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अभय सिन्हा। 
भाजपा महानगर मंत्री राजकमल बाजपेयी अपने तमाम साथियो के साथ अचानक हंगामा करते हुए मेडिकल कॉलेज पहुंच गए थे। उन्होंने प्राचार्य के कमरे में जाकर अव्‍यवस्‍थाओं को लेकर उन्हें खून खरी खोटी सुनाई। उनका कहना था क‍ि कोविड-19 के मरीजो के प्रति लापरवाही बरती जा रही हैं। उन्हें समुचित इलाज तक नही दिया जा रहा है, जिसके चलते कई मरीजो को जान तक गवानी पड़ी है। सीओ सिटी ने आक्रोशित कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत करवाया। बाद में प्राचार्य के ख‍िलाफ कार्रवाई के ल‍िए तहरीर भी दी गईल
है।
सबके सामने दी प्राचार्य को जूते मारने की धमकी
मेडिकल कॉलेज में अव्‍यवस्‍थाओं को लेकर गुस्‍साए भाजपा कार्यकर्ताओं में से एक ने प्रदर्शन के दौरान आपा खो दिया। उसने (मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अभय सिन्हा को जूते तक मारने की धमकी दे डाली। दूसरे भाजपाइयों ने उसे आगे कुछ बोलने से रोका।आमतौर पर ऐसे मामलों में मुखर नजर आने वाले मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अभय सिन्हा भाजपाइयों की भीड़ और उसके तेवर के आगे मौन नजर आए। पुलिस के आने के बाद उन्होंने जरूर अपनी बात रखी। सफाई भी पेश की। प्राचार्य का कहना था क‍ि शिकायतों की टीम गठित कर जांच कराई जा रही है। साथ ही जो कमियां है उनको भी दूर कराया जा रहा है। कार्यकर्ताओं से फिजिकल डिस्टेंस का पालन करने के लिए कहा गया था।
सपा ने बोला हमला: प्राचार्य को धमकी गलत, तुरंत मुकदमा दर्ज करे कार्रवाई करे पुलिस-प्रशासन

मेड‍िकल कॉलेज प्राचार्य को जूते मारने की धमकी मामले में राजनीत‍ि भी शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सच‍िव उपेन्‍द्र पाल स‍िंंह ने कहा है क‍ि कोरोना काल में इलाज और व्‍यवस्‍थाओं के नाम पर मेड‍िकल कॉलेज में बड़ा घोटाला हुआ है। इसके ख‍िलाफ आवाज उठाना जायत है मगर इस तरह प्राचार्य को जूते मारने की धमकी देने वाले भाजपा कार्यकर्ता के ख‍िलाफ मुकदमा दर्ज कराकर पुल‍िस-प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाह‍िए।
Khabarchee
Khabarcheehttp://www.khabarchee.com
न्‍यूज बेवसाइट : यूपी-उत्‍तराखंंड समेत देश-दुन‍िया की ताजा खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments