Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश की 'समाजवादी कैबिनेट' में जगह पा सके रुहेलखंड के इकलौते 'यादव...

अखिलेश की ‘समाजवादी कैबिनेट’ में जगह पा सके रुहेलखंड के इकलौते ‘यादव जी’, बरेली के पूर्व सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश को मिली तरजीह

बरेली। समाजवादी पार्टी की अपनी ‘यूपी कैबिनेट’ का ऐलान ऐसी कड़ी कसौटी पर हुआ है कि इसमें राज्य के सिर्फ पांच यादव चेहरे ही जगह पा सके हैं। सपा की 72 सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी में रुहेलखंड से दो नेताओं को स्थान दिया गया है, जिनमें एक बरेली के पूर्व सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और दूसरे पूर्व जिला पंंचायत सदस्य शिवचरण कश्यप का नाम शामिल हैं।

शुभलेश यादव,पूर्व सपा जिलाध्यक्ष बरेली
शुभलेश यादव,पूर्व सपा जिलाध्यक्ष बरेली को पाटी की यूपी कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया है।
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की नई घाेषित टीम में डाॅ0 फिदा हुसैन अंसारी, जयशंकर पाण्डेय तथा जगपाल दास गुर्जर को उपाध्यक्ष,  राजकुमार मिश्रा को कोषाध्यक्ष, राजनारायण बिंद को प्रमुख महासचिव और श्यामलाल पाल एवं पूर्व मंत्री तिलकचंद्र अहिरवार को महासचिव बनाया गया है। कार्यकारिणी में सभी वर्गों से 24 सचिव और 40 सदस्य नामित किये गये हैं।
शिवचरण कश्यप को भी सपा की यूपी कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया है।
शिवचरण कश्यप को भी सपा की यूपी कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया है।
बरेली के पूर्व सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और शिवचरण कश्यप को बतौर सदस्य सपा की यूपी कार्यकारिणी में जगह दी गई हैै। खास बात ये कि चुनावी टाइम में सपा हाईकमान ने जबोजैट टीम बनाने की जगह गिने-चुने नेताओं को ही कार्यकारिणी तरजीह दी है। नरेश उत्तम की टीम में यूपी के सिर्फ 5 यादव चेहरे ही जगह पा सके हैं। इनमें एमएलसी सुनील साजन, पूर्व मंत्री बलराम सिंह यादव के पुत्र डॉ. संग्राम सिंह, पूर्व मंत्री रघुवीर यादव व डॉ. महिमा यादव के साथ शुभलेश यादव शामिल हैं।
खबरची ब्यूरो 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments