वॉशिंगटन। नवनिर्वाचित अमेेेेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन हादसे का शिकार हो गए हैं। मेजर नाम के अपने कुत्ते के साथ खेलते समय दाहिनी पैर की हड्डी में हल्का सा फ्रेक्चर हो गया है। डॉक्टर का कहना है कि कई सप्ताह तक राष्ट्रपति बगैर सहारे के नहीं चल पाएंगे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नवनिर्वाचित बाइडेन के जल्द ठीक होने की कामना की है।
78 साल के बाइडेन केे पास जर्मन शेफर्ड दो कुत्ते ‘मेजर’ और ‘चैंप’ हैं। बाइडेन 2008 में चुनाव के बाद पहले कुत्ते ‘चैंप’ को लाए थे। 2018 में उन्होंने दूसरे कुत्ते ‘मेजर’ को लिया था। एक कुत्ते के साथ खेलते समय वह गिर गए। विशेषज्ञों की नजर में उनका इलाज शुरू किया गया है। बाइडेन 20 जनवरी को जो राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले हैं। डोनाल्ड ट्रंप भी धीरे-धीरे अपनी हार स्वीकार रहे हैं। ट्रंप ने बाइडेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है।
साभार/ वर्ल्ड मीडिया