Homeउत्तर प्रदेशबरेली ब्रेक‍िंग : नबीरे आला हजरत मन्‍नानी म‍ियां के बेटे स‍मनानी म‍ियां...

बरेली ब्रेक‍िंग : नबीरे आला हजरत मन्‍नानी म‍ियां के बेटे स‍मनानी म‍ियां सड़क हादसे में घायल, झारखंड में कार को ट्रक ने मारी टक्‍कर, वाराणसी के अस्‍पताल में कराया गया भर्ती

बरेली। नबीरे आला हजरत मन्नान रजा खां ( मन्नानी मियां) के बेटे समनानी मियां सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बुधवार रात झारखंड के बोकारो में हुई दुर्घटना के बाद स‍मनानी म‍ियां को पहले वहां के स्‍थानीय अस्‍पताल और बाद में वाराणसी के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर म‍िलते ही मुरीदों में मायूसी छा गई है। पता होते ही दरगाह आला हजरत के लोग बोकारो वाराणसी रवाना हो गए हैं।

समनानी म‍ियां
बोकारो, ब‍िहार में हुई सड़क दुर्घटना में घायल समनानी म‍ियां को वाराणसी के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

दरगाह आला हजरत पूरी दुन‍ियांं में मशहूर हैं। नबीरे आला हजरत मन्‍नान रजा खां उर्फ मन्‍नानी म‍ियां दरगाह आला हजरत प्रमुख-ताजोशरिया मौलाना सुब्हान रजा खां कादरी (सुब्हानी मियां) के भाई हैं। समनानी मियां हुज़ूर सुब्तेने मिल्लत के नवासे हैं। स‍मनानी म‍ियां के साथ बेकारो (झारखंड) में हादसा हुआ। समनानी म‍ियां की कार को बेकाबू ट्रक ने चपेट में ले ल‍िया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। तुरंत ही उनको बोकारो के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की खबर जैसे ही बरेली पहुंची तो लोग मायूस हो गए। हर कोई उनकी सलामती के ल‍िए दुआएं कर रहा है। दरगाह आला हजरत के प्रवक्‍ता नास‍िर कुरैशी ने मीड‍िया को बताया क‍ि स‍मनानी म‍ियां को बेहतर इलाज के लिए बोकारो से वाराणसी के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी होते ही दरगाह से जुड़े लोग वाराणसी रवाना हो गए हैं।

खबरची ब्‍यूरो 

Khabarchee
Khabarcheehttp://www.khabarchee.com
न्‍यूज बेवसाइट : यूपी-उत्‍तराखंंड समेत देश-दुन‍िया की ताजा खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments