मेरठ। अफगानिस्तान की शैलवा दोस्तों के साथ भारत घूमने आई थी मगर परदेश में उसके मित्र ही उसकी जान के दुश्मन बन गए। ऋषिकेश सेे दिल्ली लौटते में दोस्तों ने इस अफगान महिला को चलती कार से नीचे फेंक दिया। गनीमत रही जो पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी वक्त पर पहुंंच गई और विदेशी महिला के साथ अनहोनी होने से बच गई। पुलिस महिला को मौत के मुुंह में धकेलने वाले उसके दोस्तों की तलाश में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक, अफगानिस्तान में रहने वाली शैलवा (40) अपने ही मुल्क के सदीक, मोहम्मद मुल्ला, मुस्तवाद, तबसम के साथ भारत आई थी। सभी लोग घूमने ऋषिकेश पहुंंचे थे। एक दिन पहले सभी लोग दिल्ली लौट रहे थे। मेरठ में सिवाया टोल प्लाजा के पास दोस्त शैैैैैैलवा पर हमलावर हो गए। आरोप है कि आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट करते हुए दोस्तों ने मेरठ शहर के पास दोस्तों ने उसे कार से फेंक दिया और भाग गए। महिला सड़क पर मदद की गुहार लगा रही थी। टोल कर्मचारियों की सूचना पर मेरठ पुलिस की गश्ती टीम तुरंत वहां पहुंंच गई और शैलवा को थाने पहुंचाया। पुलिस ने हमलावरों का पीछा किया मगर वे पकड़ में नही आए। पीड़ित विदेशी महिला को पुलिस ने दिल्ली के निजामुद्दीन थाने में पुलिस के पास छुड़वा दिया है। दौराला केपी सिंह ने बताया कि अफगान महिला के साथ उसके दोस्तों ने मारपीट की थी। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी शिकायत पर आरोपी लोगों की तलाश की जा रही है।
खबरची ब्यूरो