Homeउत्तर प्रदेशबरेली-शाहजहांपुर में सपा ने बसपा-भाजपा में तोड़फोड़ मचाई, पूर्व व‍िधायक व‍िजयपाल स‍िंह...

बरेली-शाहजहांपुर में सपा ने बसपा-भाजपा में तोड़फोड़ मचाई, पूर्व व‍िधायक व‍िजयपाल स‍िंह व पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा को साइक‍िल की सवारी कराई, नवाबगंज में भगवा कैंप छोड़ समाजवादी हुए तमाम भाजपाई

बरेली/लखनऊ/शाहजहांपुर। सपा सुप्रीमो अख‍िलेश यादव के बरेली दौरे पहले से पार्टी ने बसपा और भाजपा में तोड़फोड़ मचा दी है। फरीदपुर के कद़दावर दल‍ित नेता एवं बसपा के पूर्व व‍िधायक व‍िजयपाल स‍ि‍ंंह अपने पूरे लश्‍कर के साथ सपा में शाम‍िल हो गए हैं। शाहजहांपुर में पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा अपने तमाम समर्थकों के साथ भाजपा छोड़ सपा के रथ पर सवार हो गए हैं। सपा प्रमुख अख‍िलेेेेश यादव ने कई अन्‍य नेताओं के साथ व‍िजयपाल और अवधेश वर्मा को पार्टी में शाम‍िल क‍िया है। नवाबगंज में सपा के पूूूूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने तमाम भाजपाइयों को सपा में शाम‍िल कराकर अपनी ताकत द‍िखाई है। समाजवादी पार्टी अब ऑपरेशन बहेड़ी में जुटी है, जहां के एक प्रमुख बसपा नेता कुछ ही द‍िन में हाथी की सवारी छोड़ साइक‍िल पर सवार होने को तैयार हैं।

सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव कुछ द‍िन बाद बरेली पार्टी के मंडलीय प्रश‍िक्षण कार्यक्रम में भाग लेने आने वाले हैं। सपा मुख‍िया के कार्यक्रम से पहले पार्टी बरेली में अपनी ताकत बढ़ाने में जुटी है। इसी क्रम में सपा हाईकमान ने फरीदपुर सुरक्ष‍ित सीट से बसपा के व‍िधायक रहे व‍िजयपाल स‍िंह को उनके तमाम समर्थकों के साथ समाजवादी कैंप में शाम‍िल कर ल‍िया है। शन‍िवार दोपहर लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर अख‍िलेश यादव ने व‍िजयपाल को पार्टी की सदस्‍यता द‍िलाई। व‍िजयपाल की पत्‍नी सुनीता स‍िंह ब्‍लाक प्रमुख रह चुकी हैं। व‍िजयपाल ने मीड‍िया से बातचीत में कहा क‍ि बसपा की गलत नीत‍ियों की वजह से वह सपा में शाम‍िल हुए हैं। सपा ही सभी वर्गों का भला करने वाली है। फरीदपुर की तरह ही सपा बहेड़ी में भी बसपा को बड़ा झटका देने की तैयारी में है। खबर है क‍ि बसपा से चुनाव लड़ चुके एक प्रमुख नेता हाथी छोड़ साइक‍िल पर सवार होने का मन बना चुके हैं। पार्टी हाईकमान से उनकी बात हो चुकी है और अख‍िलेश यादव के बरेली दौरेे के तुरंत बाद लखनऊ में सपा में शाम‍िल होंगे। खास बात ये है क‍ि फरीदपुर से व‍िजयपाल और बहेड़ी से वह नेता व‍िधानसभा चुनाव 2022 में सपा से ट‍िकट के प्रबल दावेदार बनकर उभर रहे हैं।

नवाबगंंज में भगवत ने ताकत द‍िखाई, तमाम भाजपाइयों को सपा ज्‍वाइन कराई

 

सपा सरकार में मंत्री और नवाबगंज व‍िधानसभा क्षेत्र से पांच बार व‍िधायक रहे भगवत सरन गंगवार ने अपने क्षेत्र में भाजपा को तगडा झटका द‍िया है। क्‍योलड़‍िया में हुए कार्यक्रम में भगवत सरन ने बिजासिन गांव के दलित समाज के परमेश्वर दयाल  को सपा मेें शाम‍िल कराया। वह पूर्व ब्लाक प्रमुख ओमकार दिवाकर के परिवार से है और सपा से जिला पंचायत सदस्य पद के दावेदार हैं। उनके साथ फकीर चन्द्र,नत्थूलाल,प्राजय देव राठौर,अजयपाल,अनिल कुमार, देववीर ,नरेशपाल, मैकूलाल, मंगली प्रसाद, प्रमोद कुमार,गेंदनलाल,भुवनेश कुमार, हरीश कुमार,रामबहादुर, जगदीश प्रसाद, रामसरन, सुनील कुमार, अभिषेक आदि सपा में शामिल हुए हैं। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री भगवत सरन ने कहा क‍ि भाजपा सरकार किसान मजदूर और गरीब विरोधी है। सरकार की गलत नीतियों के चलते आज देश का किसान,युवा,बेरोजगार,मजबूर वर्ग सभी परेशान हैं। सरकार को किसी की भी चिंता नहीं है। सरकार धार्मिक भावनाओं को भड़का कर विभाजन कर जनता को गुमराह करने में लगी है।  सरकार ने रामराज्य लाने की बात कही लेकिन आज कहीं खुशहाली नहीं है। कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली की सड़कों पर सरकार से गुजारिश कर रहेे हैं लेक‍िन सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रही। सपा सरकार में बरेली में 80 हजार से अधिक हर वर्ग के गरीबों को समाजवादी पेंशन मिलती थी। जवकि पिछड़े और अनुसूचित वर्ग को ग्रेजुएशन के बाद वजीफा मिलता था। जिससे गरीब किसान मजदूर घर का बेटा या बेटी डाक्टर, इंजीनियर बनकर  गांव का नाम रोशन करता था। अब गरीबों को वजीफा नही दिया जा रहा है। बढ़ती महंगाई में गरीबों के बच्चों का डाक्टर या इंजीनियर बनना मुश्किल हो गया है। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष अनिल गंगवार, शेर सिंह गंगवार,पूर्व ब्लाक प्रमुख नरोत्तम दास मुन्ना,रविंद्र गंगवार,छेदालाल दिवाकर,डॉ नुक्ता प्रसाद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

शाहजहांपुर में पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा भाजपा छोड़ समाजवादी पार्टी में शाम‍िल

पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा का यह फोटो 2012 में उस समय ल‍िया गया था, जब उन्‍हें बसपा से न‍िष्‍कास‍ित क‍िया गया था और वह फूट-फूटकर रोए थे।
बरेली की तरह ही सपा ने शाहजहांपुर में भी बसपा को झटका द‍िया है। पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा बसपा को छोड़कर सपा में शाम‍िल हो गए हैं। बसपा से राजनीतिक शुरुआत करने वाले अवधेश वर्मा वर्ष 2007 में शाहजहांंपुर की ददरौल सीट से विधायक चुने गए थे। उसी समय उन्हें माया सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री बनाया गया था। 2012 के चुनाव से पहले मायावती ने अवधेश वर्मा को टिकट काटते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। जिसके बाद समर्थकों के बीच वह फूट फूट के खूब रोये थे। 2012 का विधानसभा का चुनाव उन्होंने भाजपा के टिकट पर लड़ा लेकिन उन्हें सपा के राममूर्ति वर्मा से करार शिकस्त मिली और वह तीसरे स्थान पर रहे। 2017 में अवधेश वर्मा की बसपा में वापसी हो गई। बसपा के टिकट पर उन्होंने शाहजहाँपुर की तिलहर विधानसभा से चुनाव लड़ा लेकिन यहां भी उनको हार का सामना करना पड़ा था। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। अब सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के प्रयास से अवधेश वर्मा ने भाजपा छोड़कर सपा ज्‍वाइन की है। वह ददरौल विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले है।
खबरची/ बरेली अजय शर्मा व क्‍योलड़‍िया शकील अहमद अंसारी और शाहजहांपुर से रोह‍ित यादव 
Khabarchee
Khabarcheehttp://www.khabarchee.com
न्‍यूज बेवसाइट : यूपी-उत्‍तराखंंड समेत देश-दुन‍िया की ताजा खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments