Homeउत्तर प्रदेशबरेली ब्रेकिंग : पत्नी ने क्लेश में खाना नहीं बनाया, पति ने...

बरेली ब्रेकिंग : पत्नी ने क्लेश में खाना नहीं बनाया, पति ने उसे गोली से उड़ाया, कत्ल के बाद थाने पहुंचा सिरफिरा

बरेली। भमौरा इलाके में पति-पत्नी के बीच राेज की क्लेश ऐसी खूनी मुहाने पर पहुंच गई कि पत्नी का कत्ल हो गया। बरेली से ड्यूटी कर लौटे पति से विवाद होने पर पत्नी ने रात में खाना नहीं बनाया था। रातभर झगड़ते रहने के बाद सिरफिरे पति ने तड़के पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और भमौरा थाने पहुुंचकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, हत्या की वारदात थाना भमौरा क्षेत्र के गांव सरदारनगर में हुई। सरदारनगर के संदीप शर्मा की शादी कुछ साल पहले थाना भुता क्षेत्र के गांव भगनापुर निवासी राजेश पाठक की पुत्री नेहा उर्फ प्रेमवती से हुई थी। संदीप बरेली के एक सर्राफ के यहां नौकरी करता है। शादी के बाद से पति-पत्नी में पटरी नहीं खा रही थी। उनके बीच अक्सर विवाद होता देखा जाता था। दो साल का बेटा भी है मगर विवाद नहीं थम रहा था। संदीप कल शाम बरेली से ड्यूटी कर घर लौटा तो पत्नी नेहा से फिर विवाद हो गया। क्लेश के चलते नेहा ने रात में खाना नहीं बनाया। दोनों के बीच रात भर कहासुनी होती रही। विवाद के बीच तड़के चार बजे के करीब संदीप शर्मा ने पत्नी नेहा की गले में गोली मारकर हत्या कर दी और गांव से भागकर थाने पहुंच गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पता होते ही नेहा के मायके पक्ष के लोग भी भमौरा पहुंच गए हैं। मायके वालों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने के चलते ससुराल में उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

खबरची ब्यूरो  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments