Homeउत्तर प्रदेशवीरपाल यादव के प्रमोशन पर फूले नहीं समाए प्रसपाई, 51 किलो की...

वीरपाल यादव के प्रमोशन पर फूले नहीं समाए प्रसपाई, 51 किलो की फूल माला अपने नेता को पहनाई

बरेली। शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया में यूपी के मुख्य महासचिव से राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव पद पर प्रमोट हुए पूर्व राज्यसभा सदस्य वीरपाल सिंह यादव का बरेली में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्हें 51 किलो की माला पहनाकर बरेली में ग्रांड वेलकम किया गया। वीरपाल पार्टी टीम को सोशल मीडिया की जगह जनता के बीच जाकर राजनीति करने की नसीहत दी।

पूर्व सांसद वीरपाल सिंह  यादव बरेली

बरेली में सुरेश शर्मा नगर स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के प्रसपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव वीरपाल सिंह यादव थे। जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने तलवार और शाल देकर राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव का स्वागत किया। महानगर अध्यक्ष डॉक्टर खालिद में पगड़ी बांधकर एवं पूर्व विधायक शराफतयार खान ने शाल देकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बोलते हुए वीरपाल यादव ने कहा 2022 की सरकार में हम लोग निश्चित रूप से होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय शिवपाल सिंह यादव ने कई बार कहा कि सभी का अगर सम्मान होगा तो हम समझौता करेंगे। हमारे खोने को कुछ नहीं है और पाने को बहुत कुछ है। जो लड़ा नहीं वह हारा नहीं। कार्यकर्ता व्हाट्सएप और फेसबुक पर राजनीति ना कर क्षेत्र में जनता के सम्मुख जाएं और उनके सुख और दुख में साथ निभाएं। आज पिछड़ों को एकत्रित करने की जरूरत है क्योंकि नेताजी मुलायम सिंह यादव भी पिछड़ों को इकट्ठा करके ही सत्ता में आए थे। प्रसपा ने कभी जाति की राजनीति नहीं की। प्रसपा का लक्ष्य सब समाज को साथ लेकर आगे चलना है।

पूर्व सांसद वीरपाल सिंह  यादव बरेली

जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा जिन लोगों को विधानसभा चुनाव लड़ना है, वह 30 सितंबर तक जिला कार्यालय या मुख्यालय पर अपना आवेदन दे दें। महानगर अध्यक्ष डॉक्टर मोहम्मद खालिद ने कहा की राष्ट्रीय नेतृत्व का हम धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने वीरपाल सिंह  यादव इतने बड़े पद पर बैठा कर बरेली को गौरवान्वित करने का काम किया है। एआईएमआईएम में जिला सचिव रहे अरशद खान उर्फ डंपी ने अपने साथियों के साथ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधयाक शराफत यार का प्रदेश सचिव रमेश बघेल चंद्र सेन सागर राजकुमार सिंह यादव ओमप्रकाश सिंह यादव डायरेक्टर अशोक यादव रेखा सिंह आदेश यादव विशाल यादव प्रेमपाल सिंह यादव मतीन अहमद अंसारी शरद वीर सिंह सत्यवीर सिंह यादव जोगेंद्र सिंह ज्ञान यादव आदि लोगों ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर मुख्य रूप से ठाकुर संतोष सिंह राशिद मेवाती रूद्र प्रताप मिश्रा विश्वनाथ शर्मा जमुना प्रसाद मौर्य मुर्तज़ा रज़ा खान चंद्रसेन सागर,राजकुमार यादव,अंसारी,जमुनाप्रसाद मौर्य, ठाकुर संतोस सिंह,विशाल यादव,राशिद मेबती, शेर सिंह यादव,रुद्रप्रताप मिश्रा, पवन यादव,रविन्द्र सिंह,मुनेंद्र यादव,प्रेमपाल सिंह यादव,आजाद यादव,कंचन यादव,मुन्ने अंसारी आदि लोग मौजूद रहे। जमुना प्रसाद मौर्य रविंद्र सिंह अशोक यादव संतोष सिंह विशाल यादव शेर सिंह यादव नन्हे यादव मनिंदर यादव युवाओं ने 51 किलो की माला पहनाकर राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव का स्वागत किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव और संचालन जिला प्रवक्ता डॉ रविन्द्र यादव ने किया।

खबरची ब्यूरो 

Khabarchee
Khabarcheehttp://www.khabarchee.com
न्‍यूज बेवसाइट : यूपी-उत्‍तराखंंड समेत देश-दुन‍िया की ताजा खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments