बरेली/ क्योलड़िया। भाजपा के मंडल अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य शशि कपूर के छोटे भाई प्रेमपाल की मौत पर विवाद खड़ा हो गया। ससुरालियों ने जबरन शव का अंतिम संस्कार करने का आरोप लगाते हुए पुुुुलिस से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाकर शव पोस्टमार्टम भिजवाया है। प्रेमपाल की मौत जहर के सेवन से होने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
क्योलड़िया भाजपा के मंडल अध्यक्ष शशि कपूर ने बताया कि वह बुधवार को बरेली में होली मिलन कार्यक्रम शिरकत करने गए थे। गांव में पत्नी प्रधानी के वोट मांगने थी। भाई प्रेमपाल को परिजन गंभीर हालत में अस्पताल लेकर गए, जहां उनकी मौत हो गई। प्रेमपाल केसरपुर बैंकिंग का काम करते थे। उनकी शादी पांच साल पहले पीलीभीत के जहानाबाद थाने के वरा नवादा गांव से हुई थी। उनका एक बेटा सन्नी है। शादी के बाद से ही शशि कपूर और प्रेमपाल अलग अलग रहते थे।
बुधवार देर रात प्रेमपाल की मौत हुई थी। प्रेमपाल के ससुराली भी आ गए थे। गुरुवार को मृतक के भाई शशि कपूर और पिता विष्णु लाल और मृतक पत्नी ज्योति देवी, सास और ससुर शंकर लाल व बिराशा देवी व साले शिवकुमार ने पुलिस को लिखकर दिया था कि शव का पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे। परिजन शव के अंतिम संस्कार की तैयारी में थे। अचानक मृृृतक के बड़े साले नरेश कुमार ने पुलिस अधिकारियों को फोन कर जबरन शव का अंतिम संस्कार कराये जाने का आरोप लगाते हुुुए शिकायत कर दी। सूचना पर पुलिस तुुुुुरंत शमशान पहुुंच गई और अंतिम संस्कार रुकवा दिया। शव को चिता से उतारकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। पुलिस अधिकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रहे हैं। परिवार में कोहराम मचा है।
खबरची/ शकील अहमद अंसारी