पीलीभीत। भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने पीलीभीत जिले में किसान से पांच हजार की रिश्वत ले रहे एक अमीन को रंगेहाथ अरेस्ट किया है। अमीन का नाम नितिन सिंह बताया गया है।
अफसरों के मुताबिक, पूरनपुर की पंकज कालोनी निवासी किसान रामकुमार मिश्र ने पंजाब नेशलन बैंक शाखा शेरपुर से केसीसी पर कर्ज लिया था। कर्ज न चुका पाने पर उससे रिकवरी के आदेश जारी हो गए थे। अमीन नितिन सिंह तुरंत वसूली को दबाब बना रहा था। वहीं, किसान फसल कटने के बाद बकाया जमा करने का आश्वासन दे रहा था।
थोड़ समय मांगने पर अमीन ने पांच हजार रुपये सुविधा शुल्क की मांग की। इसकी शिकायत रामकुमार ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन से की। बृहस्पतिवार को एंटीकरप्सन टीम ने पूरनपुर कोतवाली रोड से राजस्व संग्रह अमीन नितिन सिंह को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
खबरची ब्यूरो