Homeउत्तर प्रदेशयूपी में जंगलराज के ख‍िलाफ जंग में लाठी-जेल से नहीं डरेंगे कांग्रेसी:...

यूपी में जंगलराज के ख‍िलाफ जंग में लाठी-जेल से नहीं डरेंगे कांग्रेसी: अजय लल्‍लू

बरेली। पश्‍चि‍मी यूपी जोन के  पदाध‍िकारियों के साथ बरेली में समीक्षा बैठक करने पहुंचे कांग्रेस के यूपी अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू ने कानून व्‍यवस्‍था को लेकर प्रदेश की योगी सरकार पर जोरदार हमला बोला। अजय लल्‍लू ने कहा क‍ि राज्‍य में बेट‍ियों और मह‍िलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है। रेप और हमले की घटनाएं यूपी में जंगलराज के हालात बयां कर रही हैं। व‍िरोध में आवाज उठा रहे व‍िपक्षी नेताओं पर भाजपा पुल‍िस के जर‍िए लाठ‍ियां बरसा रही है और बेवजह उनको जेल भेज रही है। सरकार कुछ भी कर ले मगर व‍िरोध की आवाज दबा नहीं पाएगी। कांग्रेसी न लाठी-गोली से डरेंगे और न जेल जाने से।

कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय लल्‍लू और प्रदेश महासचिव ब्रह़मस्‍वरूप सागर ने पार्टी के अन्‍य नेताओं के साथ बरेली में पश्चिमी यूपी की सांगठन‍िक समीक्षा की। इस दौरान वेस्‍ट यूपी के ज‍िलों के सभी ज‍िलाध्‍यक्ष और अन्‍य प्रमुख पदाध‍िकारी मौजूद रहे।

बुधवार को बरेली में मीड‍िया से बात करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा क‍ि जुल्‍म की श‍िकार मह‍िलाएं लखनऊ में सरकार की आंखों के सामने खुद को आग लगा रही हैं मगर उनकी कोई सुनने वाला नही हैं। च‍ित्रकूट में एक बेटी के साथ जो कुछ हुआ, उसे शब्‍दों में बयां नहीं क‍िया जा सकता। पर‍िवार की मदद की जगह सरकार मामले को दबाने में जुटी नजर आई। बेट‍ियों पर तेजाब उड़ेला जा रहा है। अत्‍याचार हो रहे हैं।  पूर्वांचल से पश्‍च‍िमी यूपी तक जनता खुद को असहाय महूसस कर रही है। य‍ह जंगलराज नहीं तो और क्‍या है। मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ और उनके अध‍िकारी स‍िवाय बैठकें करने के कुछ नहीं कर पा रहे हैं। फ‍िर भी सरकार घमंड में डूबी है।

अजय लल्‍लू ने कहा क‍ि राज्‍य के इतने खराब हालात कभी नहीं रहे। जनता की कहीं सुनवाई नहीं हो रही। प्रियंका गांधी के नेतृत्‍व में पूरे प्रदेश की कांग्रेस जन‍व‍िरोधी सरकार के ख‍िलाफ सड़कों पर संघर्ष कर रही है। पार्टी के बड़े से छोटे नेता तक सभी पुल‍िस की लाठ‍ियां खा रहे हैं। कांग्रेस गांव, गरीब, खेत, खल‍िहान, शहर तक संघर्ष जारी रखेगी। 62 हजार कांग्रेस‍ियों ने हाल में सरकार की तानाशाही के ख‍िलाफ आवाज उठाने पर अरेस्‍ट‍िंग दे चुके हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय लल्‍लू बोले, भाजपा सरकार ने उनको स‍िर्फ इसल‍िए जेल भेजा, क्‍योंक‍ि वह जनता के हक की आवाज उठा रहे थे। अगर जनता का साथ उठाना जुल्‍म है तो वह फ‍िर जेल जाने को तैयार है। कांग्रेस के कई नेता अभी भी जेलों में बंद हैं। पार्टी पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की कोश‍िश में जुटी है। इसी स‍िलस‍िले में वह जगह-जगह संगठन की समीक्षा कर रहे हैं। आने वाले समय में कांग्रेस यूपी की सत्‍ता में फ‍िर वापसी करेगी। जहां तक क‍िसी पार्टी से गठबंधन का सवाल है तो कांग्रेस का गठजोड़ अब आम जनता, बेरोजगार, क‍िसान, मजबूर लोगों के साथ है। राज्‍य में गलत नीत‍ियों के चलते जनता भाजपा सरकार को जल्‍द उखाड़ फेंकेगी।

पत्रकारों से मुखात‍िब होने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष ने पश्‍च‍िमी यूपी के सभी ज‍िलों से बरेली पहुंचे ज‍िलाध्‍यक्ष सह‍ित अन्‍य पदाध‍िकार‍ियों के साथ संगठन की मजबूती और व‍िस्‍तार को लेकर लंबी बैठक की। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रदेश महासच‍िव ब्रह़स्‍वरूप सागर ने क‍िया। समीक्षा बैठक में दौरान यूसफ अली तुर्क, बदरुद़दीन कुरैशी, अन‍िल यादव के अलावा बरेली कांग्रेस ज‍िलाध्‍यक्ष अशफाक सकलैनी, महानगर अध्‍यक्ष अजय शुक्‍ला,  रामदेव पांडेय, मोनू पांडे, अली अब्‍बास, व‍िशाल पटेल, पारस शुक्‍ला सह‍ित सभी ज‍िलों के पदाध‍िकारी मौजूद रहे। कांग्रेस‍ियों ने प्रदेश अध्‍यक्ष का जगह-जगह स्‍वागत क‍िया।

खबरची ब्‍यूरो

 

Khabarchee
Khabarcheehttp://www.khabarchee.com
न्‍यूज बेवसाइट : यूपी-उत्‍तराखंंड समेत देश-दुन‍िया की ताजा खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments