Homeउत्तर प्रदेशबरेली: 1971 व‍िजय स्मृत‍ि में कांग्रेस ने कराया क्र‍िकेट टूर्नामेंट, ग्राम्‍य अंचल...

बरेली: 1971 व‍िजय स्मृत‍ि में कांग्रेस ने कराया क्र‍िकेट टूर्नामेंट, ग्राम्‍य अंचल के ख‍िलाड़‍ियों को प्रत‍िभा द‍िखाने का मौका

बरेली। एनएसयूआई नेे बुधवार को बरेली में नकटिया स्थित ग्राउंड में 1971 के युद्ध की विजय के अवसर पर ‘विजय कप क्रिकेट टूर्नामेंट’ आयोजित किया। इस दौरान कांग्रेस‍ियों ने 1971 के युद्ध की वीरगाथाओं को याद क‍िया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला, उत्तर प्रदेश पश्चिम एनएसयूआई अध्यक्ष रोहित राणा, टूर्नामेंट संयोजक पारस शुक्ला ने युवााओं का हौसला बढ़ाया। कांग्रेेेस महानगर अध्‍यक्ष अजय शुक्ला ने इस दौरान कहा कि आज देश का युवा कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ रहा है।

1971 की विजय की स्मृति पर प्रियंका गांधी  के निर्देश पर यह क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया जा रहा है। भारत के वीर जवानो ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कुशल नेतृत्व में 1971 में अपने पराक्रम से पाकिस्तान को धूल चटाने का ही काम नहीं किया, बल्कि भूगोल बदलकर उसके दो टुकड़े कर बांग्लादेश की स्थापना और पाकिस्तान के 90 हजार सैनिकों को घुटने टेकने पर मजबूर करने का भी काम करके द‍िखाया।

एनएसयूआई उत्तर प्रदेश पश्चिम अध्यक्ष रोहित राणा ने कहा कि संगठन छात्रों के हितों में लगाता काम कर रहा है। विजय दिवस की स्मृति पर युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया जा रहा है। इसमेंं ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को मौका आगे बढ़ने का मौका म‍िलेगा। इस दौरान फरहान अली, हर्ष बिसारिया, बिलाल कुरैशी, सकलैन पठान, कादिर खान, दिनेश गोला, शुभम सक्सेना, अमित शुक्ला, हाजी ज़ुबैर, शारिक सकलैनी, योगेश जौहरी, निखिल कुमार व सैकड़ो दर्शक मौजूद रहे।

खबरची/ अजय शर्मा 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments