Homeउत्तर प्रदेशस्‍वतंत्रता सेनान‍ियों के नाम पर बरेली के वार्डों में काम करेगी कांग्रेस,...

स्‍वतंत्रता सेनान‍ियों के नाम पर बरेली के वार्डों में काम करेगी कांग्रेस, अधूरे पुलों को लेकर बोला भाजपा सरकार पर हमला

बरेली। व‍िधानसभा चुनाव से पहले सुस्‍त संगठन में नई जान फूंकने की कोश‍िश कर रहे कांग्रेस नेताओं ने बरेली में नई तरह से काम शुरू क‍िया है। हाल ही में बरेली कांग्रेस महानगर अध्‍यक्ष बने अजय शुक्‍ला ने पहली प्रेस कांफ्रेंस कर बताया क‍ि पार्टी महानगर के 80 वार्डों में 10 स्‍वतंत्रता सेनान‍ियों के नाम पर बांटकर संगठन को मजबूती देने का प्रयास करेगी।

प्रेस कांफ्रेंस को सम्‍बोधि‍त करते बरेली कांग्रेस महानगर अध्‍यक्ष अजय शुक्‍ला और अन्‍य पार्टी नेता।

अजय शुक्‍ला ने कहा क‍ि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में महासचिव प्रियंका गांधी जी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में पिछड़े, कमजोर, युवा, महिला व मजलूम वर्ग की आवाज़ उठाने का काम कर रही है। वह बरेली में पार्टी को एक एक बूथ स्तर तक मजबूती देने का काम करेंगे। इस पर काम भी शुरू क‍िया जा चुका हैैै। बहुत जल्द महानगर कांग्रेस कमेटी की विस्तृत कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। बरेली महानगर के 80 वार्डो को हम 10 सेक्टरो में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर बांटकर सेक्टर प्रभारियों की नियुक्ति करेंंगे। सेक्टर प्रभारियों के माध्यम से एक एक वार्ड की कमेटी व बूथ अध्यक्ष बनाने का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा।

शुक्‍ला ने कहा क‍ि बरेली में तथाकथित विकास के नाम पर जगह जगह सड़कें खोद दी गई हैं। रास्ते बंद कर दिए गए हैं। पुल बनाने का मकड़जाल फैला दिया गया है। भाजपा सरकार में जहां एक ओर लाल फाटक पुल का कार्य पूरा होने नाम नहीं ले रहा है वहीं चौपला पर नया पुल बनाने के नाम पर जिले की जनता को परेशानी में डालकर रास्ता बंद कर दिया गया है। पूरा शहर मुश्‍क‍िल में है। वर्षों से अधूरा पड़ा आईवीआरआई पुल भी भाजपा सरकार की विफलता का जीता जागता स्मारक है। घंटो जाम लग रहा है। बरेली की जनता भाजपा की गलत नीतियों की वजह से पूरे शहर में जाम में फंसकर रेंगने को मजबूर है।

उन्‍होंने कहा क‍ि त्यौहारों का सीजन आ चुका है लेकिन न तो नगर निगम ने अभी तक सड़कों की सुध ली है न प्रशासन ने।  मिलावट खोरो ने अपना धंधा जोरो से शुरू कर दिया है। इसकी रोकथाम के लिए महानगर कांग्रेस कमेटी जल्द डीएम और अन्‍य अध‍िकार‍ियों से म‍िलेगी। जनता से बिजली बिल के नाम पर रुपये तो भरपूर लिए जा रहे हैं लेकिन उन्हें पूरी बिजली नहीं दी जा रही है। यह मामला भी जोरशोर से उठाया जाएगा। कल कांग्रेस पार्टी महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर पूरे देश में ऑनलाइन #SpeakUPForWomenSafety के नाम से कैम्पेन चलाएगी। जिसके माध्यम से हमारे सभी नेता व कार्यकर्ता महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों को रोकने व दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग करेगी। 13 अक्टूबर 2020 को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव श्री ब्रह्मस्वरूप सागर के महानगर प्रथम आगमन पर कार्यक्रम करेंगे।

कांग्रेस महानगर अध्‍यक्ष ने पूर्व मंत्री रशीद मसूद एवं पूर्व नेता विधानमंडल दल नसीब पठान के निधन पर शोक जताया। इस मौके पर AICC सदस्य नवाब मुजाहिद हसन खां, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, महेश पंडित, मोनू पांडेय, हाजी जुबैर, पारस शुक्ला, सैयद फरहान अली, अवनीश चौबे, हर्ष बिसारिया, कादिर खान, प्रभातगिरी गोस्वामी, सौरभ राठी आदि लोग उपस्थित रहे।

खबरची/ अम‍ित शर्मा 

Khabarchee
Khabarcheehttp://www.khabarchee.com
न्‍यूज बेवसाइट : यूपी-उत्‍तराखंंड समेत देश-दुन‍िया की ताजा खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments