Homeउत्तर प्रदेशमछली के चक्‍कर में हो गई महाभारत, मारपीट के बाद चलीं गोल‍ियां,...

मछली के चक्‍कर में हो गई महाभारत, मारपीट के बाद चलीं गोल‍ियां, जानें कहां हुआ ऐसा

शाहजहांपुर। तालाब में मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षो के बीच  कहासुनी के बाद विवाद हो गया। दोनो पक्षो में जमकर मारपीट हुई। इस बीच एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। साथ ही मारपीट में तीन अन्य भी घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में एडमिट करवाया गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के खमरिया गांव में सौरभ सिंह, आकाश सिंह और अंकित सिंह मछली पालन का काम करते हैं। शनिवार सुबह तीनो तालाब पर मछली देखने गए थे जहां तालाब के पास ही गांव के कुछ लोग बैठे थे। सौरव सिंह और तालाब के पास बैठे युवकों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, देखते ही देखते दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी। इसी फायर‍िंंग होने लगी। इस दौरान गोली सौरव सिंह घायल हो गया। आकाश सिंह, अंकित सिंह को भी चोटें आईं। परिवार के लोग घायल सौरव सिंह को लेकर जैतिपुर सीएचसी पहुंचे गढ़ियारंगीन एसओ संजय सिंह ने बताया कि पुल‍िस कार्रवाई में जुटी है।
खबरची/ रोह‍ित यादव
Khabarchee
Khabarcheehttp://www.khabarchee.com
न्‍यूज बेवसाइट : यूपी-उत्‍तराखंंड समेत देश-दुन‍िया की ताजा खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments