Homeउत्तर प्रदेशबरेली में भाजपा महानगर अध्‍यक्ष डा. अरोड़ा कोरोना पॉज‍िट‍िव, मंत्री-व‍िधायक-कार्यकर्ता टेंशन में

बरेली में भाजपा महानगर अध्‍यक्ष डा. अरोड़ा कोरोना पॉज‍िट‍िव, मंत्री-व‍िधायक-कार्यकर्ता टेंशन में

बरेली। शहर बरेली के बरेली के जाने-माने आयुर्वेद च‍िक‍ित्‍सक और भाजपा महानगर अध्‍यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा कोरोना पॉज‍िट‍िव पाए गए हैं। डॉ. अरोड़ा नेे खुद सोशल मीड‍िया के जर‍िए स्‍वयंं के कोरोना संक्रम‍ित होने की जानकारी दी है। पता होते ही बरेली सांसद एवं केन्‍द्रीय मंत्री संतोष गंगवार समेत ज‍िलेे केे सभी व‍िधायक, पार्टी पदाध‍िकारी और कार्यकर्ता टेंशन में आ गए हैं।

कोरोना पॉज‍िट‍िव पाए जाने के बाद भाजपा महानगर अध्‍यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा नेे सोशल मीड‍िया पर ल‍िखा है क‍ि जो भी लोग 4-5 द‍िन के अंदर जो भी उनके संपर्क में आया हो, वह अपनी कोव‍िड-19 जांच जरूर करा लें। भाजपा का महानगर संगठन संभाल रहे डॉ. अरोड़ा बरेली ज‍िलेे में आयुर्वेद‍िक च‍िक‍ित्‍सा के क्षेत्र में जाना माना नाम भी हैं। मॉडल टाउन कॉलोनी मेें उनके आवास के साथ संजय नगर में संचाल‍ित होने वाले क्‍लीन‍िक पर हर वक्‍त मरीजों की भी़ड़ देखी जाती है। बहुम कम फीस पर सबका इलाज करने वाले बीएएमएस डॉ. अरोड़ा अपने क्‍लीन‍िक पर ज‍ितना ध्‍यान देते हैं, उतना ही समय भाजपा महानगर अध्‍यक्ष होने के नाते पार्टी कार्यकार्ता, पदाध‍िकारी, नेता और व‍िधायकों को भी देते हैं। गरीब तबके के मरीज दूर-दराज और ज‍िले के कौने-कौने से डॉ. केएम अरोड़ा सेे इलाज करानेे माॅॅॅॅॅडल टाउन में उनके आवास और संजय नगर में क्‍लीन‍िक पर रोज बड़ी संख्‍या में पहुंचाते हैं।

केन्‍द्रीय मंत्री एवं  बरेली सांसद संतोष गंगवार की बरेली में मौजूदगी के समय डॉ. अरोड़ा उनके आसपास जरूर नजर आते हैैं । डॉ. अरोड़ा  के कोरोनो संक्रम‍ित पाए जाने से भाजपा का पूरा महानगर संगठन ही नहीं, ज‍िले के बाकी नेता, पदाध‍िकारी, व‍िधायक सबके सब परेशान हैं। कोव‍िड-19 पॉज‍िट‍िव पाए गए डॉ. केएम अरोड़ा नेे सोशल मीड‍िया के जर‍िए उन सभी लोगों से अपनी जांच कराने की अपील की है, जो प‍िछले पांच द‍िन के दौराना क‍िसी भी तरह से उनके संपर्क में आए हों।

खबरची/ अजय शर्मा 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments