कोलकाता। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष एवं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली को दिल का हल्का दौरा पड़ा है। सीने में तकलीफ के बाद उनको कोलकाता के वुडलैंड्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, सौरभ गांगुली को शनिवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। 48 वर्षीय गागुली उस वक्त जिम कर रहे थे। अचानक उनको चक्कर आया। इसके बाद उनके स्वास्थ्य की जांच की गई। हार्ट अटैक के लक्षण सामने आने के बाद उनको तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पता होते ही पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सौरभ गांगुली के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। देशभर में लोग सौरभ गांगुली के जल्द स्वस्थ्य होने को लेकर दुआएं कर रहे हैं। खबर है कि उनको हल्का दिल का दौरा आया था। फिलहाल डॉक्टर उनके इलाज में जुटे हैं।
खबरची ब्यूरो