Homeउत्तर प्रदेशबाढ़ पीड़ित किसानों तक जल्द मदद-मुआवजा पहुंचाए सरकार, बरेली के समाजवादी नेताओं...

बाढ़ पीड़ित किसानों तक जल्द मदद-मुआवजा पहुंचाए सरकार, बरेली के समाजवादी नेताओं ने उठाई आवाज

बरेली। रुहेलखंड में बाढ़ के हालात देखते हुए बरेली के समाजवादी नेताओं ने पीड़ित किसानों के लिए आवाज उठाई है। पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार की अगुवाई में राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में सपा नेताओं ने कहा है कि बाढ पीडित किसानों को सरकार जल्द से जल्द मदद एवं मुआवजा पहुंचाए।

बाढ़ पीड़ितों को जल्द मुआवजे की मांग को लेकर बरेली में राज्यपाल को ज्ञापन भिजवाते समाजवादी नेता।
बाढ़ पीड़ितों को जल्द मुआवजे की मांग को लेकर बरेली में राज्यपाल को ज्ञापन भिजवाते समाजवादी नेता।

पहाड़ों से लेकर मैदान तक भारी बारिश की वजह से बरेली और पीलीभीत बाढ़ आ गई है। किसानों का धान, नई बोई सरसों और गन्ना तबाह हो चुके हैं। बरेली के नवाबगंज, क्योलड़िया, शेरगढ़, शीशगढ़, बहेड़ी, मीरगंज आदि इलाकों में सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में है।

पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार के साथ राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में समाजवादी नेताओं ने कहा है कि किसानों को पहले ही उनकी उपज का मूल्य प्राप्त नहीं हो रहा है। खाद एवं डीजल के के दामों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी से किसानों की कमर टूट रही है। खुले जानवरों पर नियंत्रण नहीं होने से वे किसानों की फसलें बर्बाद कर रहे हैं। उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद भी सरकार किसानों को ब्याज नहीं दिया गया है। अब बाढ़ से किसान पूरी तरह तबाह हो गए हैं।

बरेली में समाजवादी नेताओं ने उठाई बाढ़ पीड़ितों को जल्द मुआवजे की मांग।
बरेली में समाजवादी नेताओं ने उठाई बाढ़ पीड़ितों को जल्द मुआवजे की मांग।

सपा नेताओं ने कहा कि बाढ़ पीड़ित किसानों की जल्द से जल्द क्षतिपूर्ति कराई जाए। किसानों को तुरंत राहत नहीं मिली तो उनके सामने दो वक्त की रोटी का भी संकट पैदा हो जाएगा। प्रशासन के जरिए राज्यपाल को मांग पत्र भेजने वाले नेताओं में पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार के अलावा वरिष्ठ समाजवादी नेता इकबाल रजा खान, प्रमोद बिष्ट, शमीम अहमद, डॉ. योगेश यादव, प्रदीप मौर्या, शेर सिंह गंगवार, शिवप्रताप यादव, धर्मेन्द्र डिंपल, मोहित भारद्वाज, गोविंद सैनी, प्रवीन गंगवार टीटू प्रमुख रूप से शामिल हैं।

खबरची ब्यूरो 

Khabarchee
Khabarcheehttp://www.khabarchee.com
न्‍यूज बेवसाइट : यूपी-उत्‍तराखंंड समेत देश-दुन‍िया की ताजा खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments