बरेली। अपने शहर की एक और बेटी कामयाबी की राह पर चल पड़ी है। मॉडलिंग की दुनिया में कृपा राज इमेनुअल अच्छी पहचान बना रही हैं। हाल ही में ‘ Miss & Mr Inspiration Fashion Icon India’ 2nd Runner up रही बेटी को जिस तरह से मॉडलिंग के ऑफर मिलना शुरू हुए है, उससे इमेनुअल फैमिली आखों में चमक है। टीम खबरची के साथ बातचीत में कृपा ने परिवार के उतार-चढ़ाव की जो कहानी साझा की, वह संघर्ष से सफलता की ओर जाने की मिसाल बेमिसाल है
बिशप कॉनार्ड से स्कूलिंग, कंप्यूटर प्रोग्रामिंंग करते-करते मॉडलिंग की राह पकड़ी
कृपा राज इमेनुअल बिशप कॉनार्ड की स्टूडेंट है। पिता राजेन्द्र राज और मां संतोष राज दोनों बिशप कॉनार्ड में टीचर हैं। परिवार परवाना नगर में रहता है। कृपा राज ने बताया कि स्कूलिंग पूरी करने के बाद उन्होंने कंप्यूटर प्रोग्रामिंग की पढ़ाई की। फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी और सिंंगिंग का शौक शुरू से था। परिवार और परिचितों ने मॉडलिंग के लिए प्रेरित किया तो इस राह पर चल पड़ी हूं।
शो में मॉडल्स की भीड़ थी, नरवस होने लगी थी बिटिया , टीचर मां ने बढाया हौसला
मां संतोष राज बताती हैं कि 19 बरस की उम्र में बेेेेटी को दिल्ली में हुए ‘ Miss & Mr Inspiration Fashion Icon India’ में भाग लेने का मौका मिला। शो सेे एक दिन पहलेे पिता राजेन्द्र राज की अचानक तबियत खराब हो गई। ऐसे में उनको (मां) को अकेले ही बेटी कृपा को लेकर दिल्ली जाना पड़ा। राजधानी के जिस होटल में शो आयोजित होना था और वहां एंट्री के तुरंत बाद से ही सभी मॉडल्स की मार्किंग शुरू करने का नियम था। बेटी कुछ नरवस हो रही थी। हमने उसका मनोबल बढ़ाया। खुद शिक्षक हूूं, इसलिए परीक्षा में बच्चों के नरवस होने और उनका हौसला बढ़ाना बखूबी जानती हूं। बेटी को खास तरह से समझाया। इसके बाद उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा। शो के तीन राउंड थे। दूसरे राउंड में कृपा एक पार्टनर गड़बडा गया। जूरी ने इसके बाद फैसला सुनाया तो कृपा 2nd Runner up का तमगा पा चुकी थी। हमारी खुशी का ठिकाना नहींं रहा। खुशी इतनी कि कृृृृपा की आखें बरस पड़ीं। कृपा की मां बताती हैं कि बेटी को मॉडलिंंग के कई ऑफर मिल रहे हैं। अलग-अलग शो का आमंत्रण भी आ रहा है। हमारे लिए इससे ज्यादा खुशी की बात और क्या होगी।
—————————
कृपा बोलीं: प्रियंका चौपड़ा, दिशा पाटनी, कविता सेठ, नेहा कक्कड़ आदर्श, स्व. सुशांत राजपूत हीरो
कृपा कहती हैं कि बरेली से बाहर जब भी जाती हूं तो बरेली नाम भर बताने से लोग हमारे शहर की बेटी मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चौपड़ा, दिशा पाटनी, कविता सेठ, नेहा कक्कड़ केे नाम सुुुनाने लगते हैैं। हिबा नवाब, पारस अरोड़ा, सुधांशु पांडे, प्रिया गुप्ता, सावी तौमर जैसे सीनियर कलाकार बरेली से निकलकर मुंबई में अपनी-अपनी तरह से कामयाबी के झंडे स्थापित कर रहे हैं। करन जौहर, अनुराग कश्यप, दिवाकर बनर्जी, जोया अख्तर जैसे मशहूर डायरेक्टर के साथ बरेली की आशी दुआ फिल्म प्रोड़यूसर के रूप मेें अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। मुझे गर्व है कि मैंं इसी बरेली से हूं, जहांं का नाम बहुत पहचान-सम्मान के साथ लिया जाता है।
—————————————————————-
रेसलर-शूटर इकलौते भाई आशीष ने सुसाइड किया, तब बेटी बनी मां-बाप का सहारा
कृपा मां-बाप की इकलौती बेटी हैं मगर कुछ साल पहले उनके पास भी जान से प्यारा बड़ा भाई था। नाम था आशीष राज। विशप कॉनार्ड से पढ़ाई पूरी करने के बाद आशीष ने खेल की दुनिया में कदम रख लिया था। वह बास्केटवाल का शानदार खिलाड़ी बनकर उभर रहा था। बाइक रेसिंग में भी नाम कमा रहा था। मां संतोष राज और पिता राजेन्द्र राज बताते हैं कि हमारा आशीष पढ़ाई में बहुत होशियार तो था ही, खिलाड़ी भी शानदार था। मगर कुदरत ने अचानक हमेशा खुशियां छीन लीं। 2017 में इकलौते बेटे आशीष ने आत्महत्या कर ली। छोटी बहन कृपा उस वक्त 14 साल की थी। कृपा बतातींं है परिवार में सब कुछ ठीक चल रहा था। मम्मी-पापा का भैया से बहुत उम्मीदें थीं। पता नहीं लगा कि भैया आशीष कोई घातक ऑनलाइन खेल खेलने लगे। उसी खेल ने उनकी जान ले ली। वो ऐसी मनहूस घड़ी थी कि हमारा सब कुछ ठहर गया। भैया के यूं सबको छोडकर चले जाने से हम सब बहुत बड़े सदमे में आ गए। भाई की याद आती है तो कलेजा फट पड़ता है। मम्मी-पापा को हमने किस तरह संभाला, हम ही जानते हैं। बोलते-बोलते कृपा की आंखे भर आईं। गल रुंध गया। बोलीं, संघर्ष के दम पर बॉलीबुड में धमाल मचाने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मेरे लिए सबसे बड़़ी़ हीरो हैं। शिकायत उस समय के उस साए से है, जिसने उन्हें देश से छीन लिया।
खबरची ब्यूरो