Homeउत्तर प्रदेशवीड‍ियो : देख‍िए यूपी में जश्‍न के बीच कैसे चलती हैं गोल‍ियां,...

वीड‍ियो : देख‍िए यूपी में जश्‍न के बीच कैसे चलती हैं गोल‍ियां, भोजपुरी स्‍टार गोलू राजा ने मंच से कूदकर बचाई थी जान, अरेस्‍ट हुआ भाजपा नेता

बल‍िया। उत्तर प्रदेश के ज‍िले में बलिया मे तीन दिन पहले बीजपी नेता भानु दुबे के बेटे के जन्मदिन कार्यक्रम में हुई हर्ष फायरिंग और बिहार के मशहूर गायक गोलू राजा के घायल होने के मामले में पुलिस ने देर से ही सही मगर कार्रवाई शुरू की है। पुल‍िस ने मंत्री उपेंद्र तिवारी के करीबी और कार्यक्रम केे आयोजक बीजेपी नेता भानु दुबे को गिरफ़्तार किया है । अफसरों का कहना है क‍ि वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस फायरिंग करने वालो की पहचान कर रही है। जल्‍द ही और लोगों पर कार्रवाई होगी।

यहां बता दें क‍ि बलिया ज‍िले के गड़वार थाना क्षेत्र के महाकरपुर में सोमवार की देर सायं एक जन्मदिन के एक कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग में भोजपुरी के स्टार गायक गोलू राजा को गोली लग गयी। जिन्हें मऊ ले जाया गया, लेकिन वहां किसी निजी अस्पताल ने भर्ती नहीं लिया। इसके बाद गोलू के सहयोगी उसे लेकर बक्सर चले गए। गायक गोलू खतरे से बाहर बताए गए हैं।

गोलू राजा, भोजपुरी गायक

घटना के बाद गड़वार थानाध्यक्ष अनिल चंद तिवारी ने बताया कि एक जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में हुई फायरिंग में किसी गायक को गोली लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचेे और गायक से सम्पर्क करने का प्रयास किया लेकिन सम्पर्क नहीं हो पाया है। मामले की जांच की जा रही है। दोष‍ियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। गुरुवार को इस मामले में संजय कुमार ने बताया क‍ि  कोरोना महामारी के बीच कार्यक्रम की प्रशासन से कोई इजाजत नहीं ली गई थी। मामले में आयोजक अभय दुबे को ग‍िरफ़तार कर ल‍िया गया है। फायर‍िंग मामले में बाकी दोष‍ियों पर भी जल्‍द कार्रवाई होगी।

खबरची/ संजय त‍िवारी 

Khabarchee
Khabarcheehttp://www.khabarchee.com
न्‍यूज बेवसाइट : यूपी-उत्‍तराखंंड समेत देश-दुन‍िया की ताजा खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments