Homeउत्तर प्रदेशपत्‍नी कर रही थी गुटखा खाने से मना, गुस्‍से में पत‍ि ने...

पत्‍नी कर रही थी गुटखा खाने से मना, गुस्‍से में पत‍ि ने मार दी गोली, जानें कहां हुई ऐसी घटना

मेरठ। हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में गुटखा खाने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक युवक ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। घटना के बाद घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक गणेशपुर निवासी लोकेश की शादी छह महीने पहले काजल के साथ हुई थी। लोकेश के परिजनों के मुताबिक काजल अपने पति लोकेश की शराब और गुटखे की लत से बहुत परेशान थी। बताया जाता है शुक्रवार की दोपहर काजल ने लोकेश को गुटखा खाने से रोका था। जिसके बाद गुस्से में आकर लोकेश ने तमंचे से अपनी पत्नी काजल पर फायर झोंक दिया। पेट में गोली लगने से काजल गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद घर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल काजल को मेरठ के लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। इंस्पेक्टर हस्तिनापुर ने बताया कि काजल के पिता रणवीर सिंह द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के बाद आरोपी लोकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।
खबरची ब्‍यूरो 
Khabarchee
Khabarcheehttp://www.khabarchee.com
न्‍यूज बेवसाइट : यूपी-उत्‍तराखंंड समेत देश-दुन‍िया की ताजा खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments