Homeउत्तर प्रदेशबरेलीअनीस खां: युवा प्रधान के सपने हजार, गांव में चलाएंगे विकास की...

अनीस खां: युवा प्रधान के सपने हजार, गांव में चलाएंगे विकास की बयार

क्‍योलड‍िया/ बरेली। भदपुरा ब्‍लाक के गांव प्रहलादपुर के प्रधान चुने गए अनीस खां व‍िकास के सपने साकार करने के ल‍िए जी जान से जुट गए हैं। पोस्‍ट ग्रेजुएट तक की पढ़ाई पूरी कर चुके प्रधान अनीस खां गांव में हर तरफ व‍िकास की चमक ब‍िखेरना चाहते हैं और इसके ल‍िए द‍िन रात प्रयास भी रहे हैं।

अनीस खां, प्रधान प्रहलादपुर भदपुरा बरेली

ग्राम पंचायत प्रह्लादपुर की जनता ने इस बार अनीस खां पुत्र नफीस खां को अपना प्रधान चुनाव है। अनीस खां कहते हैं क‍ि उनके गांव का प्रधान दो बार रहा लेक‍िन एक भी सीसी रोड नही बनी। वह जल्द ही गांव की दशा सुधारने को सीसी रोड और नालियों को बनाने के साथ शिक्षा व्यवस्था भी ठीक कराएंगे। अनीस को अखिल भारतीय प्रधान संघ का जिला महामंत्री चुना गया है। उन्‍होंने स्‍वतंत्रता द‍िवस के मौके पर क्षेत्र के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

खबरची न्‍यूज आफ इंड‍िया

एमएम टीम खबरची

Khabarchee
Khabarcheehttp://www.khabarchee.com
न्‍यूज बेवसाइट : यूपी-उत्‍तराखंंड समेत देश-दुन‍िया की ताजा खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments