Homeउत्तर प्रदेशसपा प्रमुख अख‍िलेश यादव बरेली पहुंचे, त्र‍िशूूूल एयरपोर्ट से फरीदपुर टाउन हुए...

सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव बरेली पहुंचे, त्र‍िशूूूल एयरपोर्ट से फरीदपुर टाउन हुए रवाना, पूर्व ब्‍लॉक प्रमुख संजय स‍िंह सोनू के न‍िधन पर जताएंगे शोक, लौटकर पार्टी के ट्रेन‍िंग कैंप में लेंगे भाग

बरेली। समाजवादी पार्टी प्रमुख एवं यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अख‍िलेश यादव अभी-अभी बरेली पहुुंच गए हैं। त्र‍िशूल एयरपोर्ट पर व‍िशेष व‍िमान से लेंड‍िंग के बाद वह सड़क मार्ग से फरीदपुर टाउन रवाना हुए हैं। फरीदपुर में वह पार्टी नेता रव‍ि यादव के बेटे पूर्व ब्‍लॉक प्रमुख संजय स‍िंह उर्फ साेेेेनू के न‍िधन पर शोक जताएंगे। वहां से लौटकर बरेली शहर में चल रहे सपा के मंडलीय ट्रेन‍िंग कैंप में श‍िरकत करेंगे। उनका बरेली के होटल रेड‍िसन में रात्र‍ि व‍िश्राम का कार्यक्रम है। शाम को मीड‍िया से मुखात‍िब होंगे।

यूपी की मुख्‍य व‍िपक्षी समाजवादी पार्टी के मुख‍िया इन द‍िनों पूरे राज्‍य में ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं। म‍िशन 2022 को सामने रखकर पार्टी हाईकमान राज्‍यभर में समाजवादी ब‍िग्रेड में नया होसल और नया जोश फूंकने के ल‍िए पूरी जान लगा रहा है। इसके ल‍िए मंडलीय स्‍तर पर मैनेजमेंट कैंप भी आयोज‍ित कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में अभी बरेली में पार्टी का तीन द‍िवसीय प्रश‍िक्षण श‍िव‍िर हवेली र‍िसोर्ट में चल रहा है। पहले द‍िन सपा प्रदेश अध्‍यक्ष नरेश उत्‍तम पटेल ने मैनेजमेंट गुरुओं के साथ श‍िव‍िर में मौजूद बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर ज‍िलों के प्रमुख नेता, पदाध‍िकारी और कार्यकर्ताओं को सम्‍बोध‍ित क‍िया था।

  • ये भी पढ़ें 

बेगाने समाजवादी : सड़कों पर हम जान लड़ाएं, संघर्ष करें और बूथ ज‍िताएं पर महफ‍िल में याद न आएं

दूसरे द‍िन आज श‍िव‍िर में भाग लेेेेने सपा सुप्रीमो अख‍िलेश यादव बरेेेेली पहुंच रहे हैैं। अख‍िलेश प्राइवेट व‍िमान से  एयरपोर्ट पहुंचें हैं। इसके बाद वह फरीदपुर प्रस्‍थान कर गए हैं। फरीदपुर से लौटने के बाद वह पार्टी कैंप में मौजूद सपाजनों को सम्‍बोध‍ित करेंगे और फ‍िर पीलीभीत रोड बड़ा बाईपास के पास स्‍थ‍ित होटल रेड‍िसन एयरपोर्ट बरेली पहुंचेगे। होटल में उनका रात्र‍ि व‍िश्राम का कार्यक्रम है। अभी तक सपा के कैंप को लेकर पार्टी ने पूरी तरह मीड‍िया से दूरी बना रखी थी। यहां तक सपा प्रदेश अध्‍यक्ष नरेश उत्‍तम पटेल ने बरेली आकर रात्र‍ि प्रवास करने और ट्रेन‍िंग कैंप में भाग लेने के बाद भी मीड‍िया से बात नहीं की। अब पार्टी के स्‍तर से पहली चुप्‍पी तोड़ी गई है और बताया गया है क‍ि सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव होटल रेड‍िसन में रात्र‍ि प्रवास से पहले आज शाम 5 बजे मीड‍िया से वार्ता करेंगे।

  • यह भी जरूर पढ़ें 

बरेली में समाजवादी श‍िव‍िर : मैनेजमेंट की क्‍लास में म‍िस मैनेजमेंट, पदाध‍िकार‍ियों तक को नहीं म‍िले एंट्री कार्ड

अख‍िलेश फरीदपुर जाकर सपा नेता रव‍ि बाबू के बेटे न‍िधन पर जताएंगे शोक 

समाजवादी पार्टी प्रमुख अख‍िलेश यादव बरेली पहुंचने के बाद पहले फरीदपुर जा रहे हैं। वह सपा नेता रव‍ि बाबू यादव और उनके पर‍िवार से म‍िलकर उनके बेटे के न‍िधन पर शोक जताएंगे। रव‍ि बाबू के पूर्व ब्‍लॉक प्रमुख बेटे सजय स‍िंह सोनू का प‍िछले द‍िनों हार्ट अटैक से न‍िधन हो गया था। खबर ये भी है क‍ि अख‍िलेश यादव बरेली दौरा पूरा करने के बाद रामपुर जाकर पूर्व मंत्री आजम खां की पत्‍नी तंजीन फात‍िमा से भी म‍िल सकते हैं। हालांक‍ि इस बारे में अभी स‍िर्फ कयास ही लगाए जा रहे हैं।

खबरची ब्‍यूरो

Khabarchee
Khabarcheehttp://www.khabarchee.com
न्‍यूज बेवसाइट : यूपी-उत्‍तराखंंड समेत देश-दुन‍िया की ताजा खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments