Homeउत्तर प्रदेशबरेली ब्रेक‍िंग: अ‍ख‍िलेश बोले...जैसा भाजपा करेगी वैसा हम भी करके द‍िखाएंगे, ह‍िसाब...

बरेली ब्रेक‍िंग: अ‍ख‍िलेश बोले…जैसा भाजपा करेगी वैसा हम भी करके द‍िखाएंगे, ह‍िसाब बराबर का होगा, सत्‍ता में आकर रामपुर में और आलीशान यून‍िवर्स‍िटी बनवाएंगे

बरेली। समाजवादी पार्टी के मुख‍िया अख‍िलेश यादव ने बरेली मंडल के प्रमुख नेता, पदाध‍िकारी और कार्यकर्ताओं का उत्‍साह बढ़ाते हुए कहा क‍ि सरकार और पुल‍िस से डरने की जरूरत नहीं। भाजपा जैसा अभी कर रही है, वैसा हम भी सत्‍ता में आकर करके द‍िखाएंगे। ह‍िसाब बराबर का करेंगे। रामपुर में आजम खां और उनके पर‍िवार पर इस सरकार ने बहुुुत जुल्‍म क‍िए हैं। देखते रहना, हम रामपुर में और भी आलीशान यून‍िवर्स‍िटी बनवाएंगे।

अख‍िलेश शुक्रवार को बरेली में समाजवादी पार्टी के मंडलीय प्रश‍िक्ष‍ण श‍िव‍िर के आख‍िरी द‍िन पार्टी ब‍िग्रेड को सम्‍बोध‍ित कर रहे थे। अख‍िलेश ने कहा क‍ि भाजपा के राज में समाज का कोई वर्ग सुखी हो तो बताए। क‍िसान, बेरोजगार, मजदूर, व्‍यापारी, गरीब सबकी ज‍िंदगी दुश्‍वार है। भाजपा सरकार क‍िसानों को बाजार के हवाले करना चाहती है मगर हम ऐसा होने नहीं देंगे। समाजवादी पार्टी हर संघर्ष में देश के क‍िसानों के साथ है। सरकार अगर क‍िसानों का भला चाहती है तो उनकी मांग मानकर काला कृष‍ि कानून वापस ले और एमएसपी का कानून बनाए।

आंटी जेल से छूट गईं, आजम और उनके बेटे भी जल्‍द र‍िहा होंगे 

पूर्व मंत्री आजम खां, उनकी पत्‍नी और बेटे पर भाजपा सरकार में ल‍िखे गए मुकदमों को सपा प्रमुख अख‍िलेश ने जुल्‍म की इंतहां करार द‍िया। बोले: हमें न्‍याय व्‍यवस्‍था पर पूरा भरोसा है। आंटी (तंजीन फात‍िमा) छूट गई हैं। आजम और उनके बेटे भी जल्‍द जेल से छूटकर बाहर आएंगे। पूर्व मंत्री आजम खां ने रामपुर में बहुत शानदार यून‍िवर्स‍िटी बनवाई। उन्‍होंने पीढ‍ियों की पढ़ाई का सपना देखा था मगर भाजपा सरकार को यह रास नहीं आया। भाजपा सरकार ने जो क‍िया, उसका ह‍िसाब समाजवादी अपनी सरकार बनने पर करेंगे। उनको याद रखना चाह‍िए क‍ि जैसा आप करोगे, वैसा आगे हम भी करके द‍िखाएंगे। ह‍िसाब क‍िताब बराबर का होना चाह‍िए। ऐसा नहीं क‍ि उन लोगों ने कॉलेज और यून‍िवर्स‍िटी नहीं बनवाए होंगे। अख‍िलेश ने कहा क‍ि अध‍िकारी कमी न‍िकालाना और पैसे कमाना बहुत अच्‍छे से जानते हैं। ऐसी कौन सी जगह होगी, जहां जमीन के व‍िवाद न हों। बरेली के पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार से मुखात‍िब होकर कहा क‍ि ये कई बार व‍िधायक और दो बार मंत्री रहे हैं। बताइए, क्‍या आपके गांव के मकान का नक्‍शा पास है। सरकार ये भूल रही है क‍ि नगर न‍िगम बाद में आया, पहले मकान बने। यूपी के मुख्‍यमंत्री अपने आवास का भी तो पता करा लें क‍ि उसका नक्‍श पास है क्‍या ?

समाजवादी पुल‍िस से डरें नहीं, आज परेशान करती है कल आपका सम्‍मान करेगी

बरेली दौरे पर पहुंचे सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव ने पार्टीजनों के बीच द‍िए भाषण में सपाइयों पर दर्ज कराए गए मुकदमो को लेकर सरकार की आलोचना की। उनका कहना था क‍ि सरकार के इशारे पर पुल‍िस यूपी में समाजवाद‍ियों का लगातार उत्‍पीड़न कर रही है। फाइल फोटो

अख‍िलेश यादव ने कहा क‍ि क‍िसान आंदोलन के समर्थन में सड़कों पर उतरे समाजवाद‍ियों का भाजपा सरकार के इशारे पर पुल‍िस ने बहुत उत्‍पीड़न क‍िया है। उन पर झूठे मुकदमे लादे हैं। बरेली के समाजवादी नेता प्रमोद यादव एडवोकेट की ओर इशारा करके पूछा क‍ि बताइए आपके यहां पुल‍िस आई क‍ि नहीं। जवाब म‍िला, चार थानों की पुल‍िस आई। नजरबंद क‍िया और बाद में बाहर न‍िकलने पर अरेस्‍ट भी क‍िया। अख‍िलेश बोले: जब इतने छोटे कार्यकर्ता के साथ ऐसा हुआ तो बाकी के साथ क्‍या हुआ होगा। मगर समाजवादी संघर्ष करना जानते हैं। जेल जाने से घबराने की जरूरत नहीं। जो एक बार जेल गया, उसे फ‍िर जेल का डर नहीं रहता। इलाहाबाद व‍िव‍ि की छात्र नेता नेहा यादव को ही देखो जो सबसे ज्‍यादा द‍िन जेल में रहीं। उन्‍हेें बार-बार जेला भेजा गया मगर वह डरी नहीं और संघर्ष जारी रखा। अख‍िलेश ने कहा क‍ि दुन‍िया में सबसे जल्‍दी पुल‍िस बदलती है। यही पुल‍िस आज आप सबको परेशान कर रही है, कल हमारी सरकार बनने पर आपका सम्‍मान भी करती नजर आएगी।

कसा तंज: अंधेर नगरी और चौपट राजा, ज‍िस क‍िसी को देखना है तो यूपी आ जा 

भाजपा सरकार पर जोरदार हमला करते हुए अख‍िलेश ने तंज कसा : अंधेर नगरी और चौपट राजा, द‍िन में जुर्म और रात में गांजा, ज‍िसे देखना है तो यूपी आ जा। सपा मुख‍िया बोले: भाजपा वाले तो ऐसे हैं जो अपने नेता के ल‍िए भी कुछ नहीं कर सकते। नेताजी मुलायम स‍िंह यादव ने डॉ. राम मनोहर लोह‍िया के नाम पर लखनऊ में शानदार पार्क बनाया। हम सत्‍ता में आए तो छोटे लोह‍िया के नाम पर 400 एकड़ में बेहतरीन पार्क बनवाया। जानते हैं भाजपा वालों ने क्‍या क‍िया। हमारे बनाए लोकभवन के सामने पूर्व प्रधानमंत्री अटल ब‍िहारी बाजपेई की प्रत‍िमा लगवा दी। अटल जी का हम भी बहुत सम्‍मान करते हैं। हम सत्‍ता में आएंगे तो उस जगह को और बेहतर करेंगे।

अबकी बार सुन लो समाजवाद‍ियों, चुनाव में हर बूथ पर 90 फीसदी वोट करना

समाजवादी पार्टी प्रमुख अख‍िलेश यादव ने पार्टी जनों से कहा क‍ि अबकी बार चुनाव में उनको बूथों पर जमकर मतदान करना है। फाइल फोटो

अख‍िलेश आगे बोले, समाजवाद‍ियों को यह बात ध्‍यान रखनी होगी क‍ि उनका मुकाबला स‍िर्फ सरकार और भाजपा से नहीं, बल्‍क‍ि ऐसी ताकतों से है जो हर काम झूठ से करती हैं। चुनाव आएंगे तो आपको न जाने क्‍या-क्‍या सुनने को म‍िलेगा। मगर क‍िसी भी बात से गुमराह होने की जरूरत नहीं है। आबादी में हम ज्‍यादा हैं। वोट में भी हम सबसे आगे हैं। भाजपा वाले वोट डालना जानते हैं। अब जरूरत स‍िर्फ इस बात की है क‍ि आपको आने वाले चुनाव में समाजवादी जमकर वोट डालें। हर बूथ पर 90 फीसदी वोट‍िंग करें। मन में ये बात भी गांठ बांध लें क‍ि लोकतंत्र बचाने का ये अख‍िरी चुनाव है। उन्‍होंने कहा क‍ि यह बात भी समझ लेना क‍ि बदले हुए वक्‍त में आपके काम टीवी और अखबार में नजर नहीं आएंगे। इसल‍िए, समाजवादी सरकार के काम आपको खुद जनता के बीच जाकर बताने होंगे। व‍िधानसभा चुनाव में ट‍िकट की लाइन में लगे दावेदारों से अख‍िलेश बोले: क‍िसान हमारे साथ हैं। आपको बस उनके घेरे बनाकर सीधा संवाद कायम करना है। जो ये काम कर लेंगे, ट‍िकट भी पा जाएंगे।

हमने कुछ महीने में पुल बनवाए, उनसे चार साल में कुछ हुआ हो बताएं: अख‍िलेश 

बरेली दौरे के दौरान अख‍िलेश पार्टी के नेताओं के यहां भी गए, गुरुवार को बरेली आए थे और रात्र‍ि प्रवास यहीं क‍िया, शु्क्रवार दोपहर बाद वह रामपुर गए।

अख‍िलेश ने भाजपा सरकार से पूछा क‍ि आपके यूपी में क्‍या व‍िकास कराया। बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर को जोड़ने वाले गंगा पर बने पुल का उदाहरण देते हुए अख‍िलेश ने कहा क‍ि हमने ये काम कुछ महीने में करके द‍िखाया था। भाजपा वाले चार साल में कुछ नहीं कर पाए। हम समाजवादी पूर्वांचल एक्‍सप्रेस बनवा रहे थे। उन्‍होंने बस उसमें से समाजवादी नाम हटवाने का काम क‍िया। बरेली में उन्‍होंने झुमका चौराहा बना द‍िया। क्‍या इसी को व‍िकास कहते हैं। नाम बदलना और रंग बदलना ही वह लोग काम समझते हैं। क‍िसी को अपना नाम बदलवाना हो तो हमें बता दें, सरकार को भेजकर ये काम करा देंगे। अख‍िलेश बोले: हम समाजवादी धर्म का सही मायने में पालन करते हैं। सभी परंपराएं न‍िभाते हैं। अपना धर्म मानते हैं और दूसरे धर्मो का भी पूरा सम्‍मान करते हैं। क‍िसानों को खाल‍िस्‍तानी और आतंकवादी बोलने उनका उगाया अनाज खाना बंद क्‍यों नहीं करते। अख‍िलेश ने 40 म‍िनट से भी अध‍िक के भाषण में भाजपा सरकार पर तीखे अंदाज में हमला बोला। कहा : यूूूूपी में समाजवादी पार्टी सबसे ज्‍यादा सीटें जीतेगी। समाजवादी समाज को बांटकर राजनीत‍ि करने वाली ताकतों से सावधान रहें। सपा के मंडलीय प्रश‍िक्ष‍ण श‍िव‍िर में सम्‍बोधन के बाद वह रामपुर रवाना हो गए। यहां बता दें क‍ि सपा के श‍िव‍िर में मीड‍िया की एंट्री नहीं थी। अख‍िलेश ने पार्टी जनों को सम्‍बोध‍ित क‍िया तो मीड‍िया ने आसपास लगे लाउडस्‍पीकर से उनको कवर क‍िया।

सपा प्रमुख ने रामपुर पहुंचकर आजम की पत्‍नी तंजीन फात‍िमा से की मुलाकात

रामपुर पहुंचकर सपा मुख‍िया अख‍िलेश यादव ने पूर्व मंत्री आजम खां की पत्‍नी डॉ. तंजीन फात‍िमा से मुलाकात की।

रामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अख‍िलेश यादव ने बरेली से रामपुर जाकर जेल से र‍िहा हुईं पूर्व मंत्री आजम खां की पत्‍नी डॉ. तंजीन फात‍िमा से मुलाकात की। रामपुर प्रशासन ने अख‍िलेश के दौरे को देखते हुए पूरे इलाके में कड़ा पहरा ब‍िठा द‍िया था। डॉ. फात‍िमा से मुलाकात के वक्‍त चंद लोग ही मौजूद रहे। आजम के आवास में जाते वक्‍त मीड‍िया ने सवाल दागे तो अख‍िलेश ने कहा क‍ि कुछ देर में सबसे वार्ता करेंगे।

खबरची ब्‍यूरो 

Khabarchee
Khabarcheehttp://www.khabarchee.com
न्‍यूज बेवसाइट : यूपी-उत्‍तराखंंड समेत देश-दुन‍िया की ताजा खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments