Homeउत्तर प्रदेशबरेली ब्रेक‍िंग: थोड़ी सी जमीन के ल‍िए मजबूर मह‍िला को इतना पीटा...

बरेली ब्रेक‍िंग: थोड़ी सी जमीन के ल‍िए मजबूर मह‍िला को इतना पीटा क‍ि जान चली गई उसकी

बरेली/ शाही। पहले से चले आ रहे जमीनी व‍िवाद को लेकर दबंगों ने शाही थाना क्षेत्र में मजबूर मह‍िला की हत्‍या कर दी। उसे इतना पीटा क‍ि उसकी जान चली गई। मह‍िला की मौत के बाद सभी हमलावर फरार हो गए हैं।

बरेली की कनीस बेगम ज‍िसकी दबंगों ने जमीनी व‍िवाद में हत्‍या कर दी।
कनीस बेगम ज‍िसकी दबंगों ने जमीनी व‍िवाद में हत्‍या कर दी।

घटना शाही क्षेत्र के गांव व‍िक्रमपुर में हुई है। एजाज खान की पत्‍नी कनीस बेगम का गांंव के जावेद आद‍ि से जमीनी को लेकर व‍िवाद चल रहा था। आरोप है क‍ि दबंगों ने कनीस बेगम के 200 गज प्‍लाट पर जबरन कब्‍जा कर ल‍िया था और वह इसका व‍िरोध कर रही थी। उसी रंज‍िश में जावेद ने साथ‍ियों के साथ म‍िलकर महिला पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर द‍िया। उसे जमकर पीटा। गंभीर हालत में उसे ज‍िला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था मगर उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। अस्‍पताल में उसने दम तोड़ द‍िया। घटना के बाद से आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

खबरची/दुर्गेश मौर्या

Khabarchee
Khabarcheehttp://www.khabarchee.com
न्‍यूज बेवसाइट : यूपी-उत्‍तराखंंड समेत देश-दुन‍िया की ताजा खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments