Homeदेशनई दिल्लीद‍िल्‍ली में पकड़े गए बब्‍बर खालसा के खतरनाक आतंकी, भारी मात्रा में...

द‍िल्‍ली में पकड़े गए बब्‍बर खालसा के खतरनाक आतंकी, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

नई दिल्ली। राजधानी द‍िल्‍‍‍‍ली में पुल‍िस के स्‍पेशल सेल ने बब्‍बर खालसा ग्रुप के दो खतरनाक आतंक‍ियों पर श‍िकंजा कसा है। उनके पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ है। पकड़े गए आतंक‍ियों की पहचान भूपेंदर उर्फ दिलाबर सिंह और कुलवंत सिंह के तौर पर हुई है।

द‍िल्‍ली में पकड़े गए बब्‍बर खालसा ग्रुप के आतंकी।

पुल‍िस के मुताब‍िक, पुल‍िस के जाल में फंसे दोनों आतंकी लुध‍ियाना के रहने वाले हैं। दोनों पंजाब से कई संगीन अपराध करने के बाद लंबे समय से फरार चल रहे थे। सटीक सूचना पर द‍िल्‍ली पुल‍िस ने उनकी घेराबंदी की और मुठभेड़ के बाद दोनों को दबोचने में सफलता हासिल‍ की है। बब्‍बर खालसा आतंकी संगठन भारत के साथ कनाडा, जर्मनी, भारत और यूके मेंं लंंबे समय से सक्र‍िय है। कई देशों ने इसे आतंकी संगठन घोष‍ित कर रखा है।

खबरची ब्‍यूरो 

Khabarchee
Khabarcheehttp://www.khabarchee.com
न्‍यूज बेवसाइट : यूपी-उत्‍तराखंंड समेत देश-दुन‍िया की ताजा खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments