नवाबगंज। बरेली के नवाबगंज में समाजबादी नेताओं ने हुंकार भरते हुए कहा की भाजपा सरकार बेवस किसानों को गाड़ियों से कुचलवा रही है। केन्द्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार जनता से सिर्फ झूठ बोलने का काम कर रही हैं। एक भी काम जनता के फायदे का नहीं किया गया है।
मोदी और योगी सिर्फ लोगों के बीच खाई खोदने का काम कर रहे हैं। इन्हे 10 माह से दिल्ली धरने पर बैठे किसानों का दर्द सुनने का भी समय नहीं है, यही किसान आगे आने वाले विधान सभा चुनाव में योगी की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगा।
उक्त उद्गार ब्लॉक भदपुरा के ग्राम क्योलडिया में आयोजित समाजवादी पार्टी की किसान हुंकार रैली के दौरान मौजूद जन समूह को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। किसान हुंकार रैली से पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार ने अपने चुनावी अभियान का आगाज़ करते हुए किसानों से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आवाहन करते हुए कहा कि 2022 में होने बाले विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीतने के बाद प्रदेश में अखिलेश यादव भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।
सभा में जुटे जन सैलाब को देख भावुक हुए भगवत
इससे पूर्व नवाबगंज नगर के रामलीला मैदान से आज प्रातः 11बजे शुरू हुई समाजवादी पार्टी की रैली का काफिला जरेली, बरखन, दलेलनगर, मेथी चौराहे से होते हुए नकटीनारायणपुर मार्ग से दोपहर बाद सभा स्थल पर पहुंचा। इस रैली में कितने छोटे-बड़े वाहन, टैक्टर-ट्रालियां और बाइक शामिल रहे जिसकी किसी के पास कोई गिनती नहीं थी। भगवत शरण गंगवार की इस रैली ने अभी तक के भदपुरा में हुई जनसभाओं को बौना साबित कर दिया।
रैली को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार ने प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकारों पर जमकर निशाना साधते हुए कहा रैली में शामिल हुए हजारों समाजवादी पार्टी के जाबांज सिपाहियों से चुनाव की तैयारी में जुटने का आवाहन करते हुए कहा कि सपा सरकार में किए गए कार्यों को गांव-गांव जाकर बताने के साथ ही सपा की नीतियों के बारे में बताएं। जनसभा में एकत्र भीड़ को देखकर अपने संबोधन के दौरान भगवत शरण भावुक हो गए ।
योगी सरकार से हर वर्ग परेशान, छुटकारा चाहती है प्रदेश की जनता : सुल्तान वेग
सभा में मीरगंज के पूर्व विधायक सुलतान वेग ने भी प्रदेश की सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए कहा प्रदेश का हर वर्ग इस सरकार से परेशान है और छुटकारा चाहता है। श्री वेग ने मुस्लिम समाज के लोगों से खासा सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान ऐसे लोग आएंगे जो धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम करेंगे। असल में वह भाजपा को ही जिताने आएंगे, उनके बहकावे में नहीं आना है और सिर्फ समाजवादी पार्टी को ही जिताना है।
2022 में लहरेगा सपा का परचम : अगम मौर्य
पार्टी के जिला अध्यक्ष अगम मौर्य ने कहा कि इस रैली को देखकर लगता है कि अब पूरे क्षेत्र में समाजवादी पार्टी का परचम लहराएगा, इन्होंने पिछड़े वर्ग के लोगों से एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को जिताने की अपील की। पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुलतानी, गन्ना समिति चेयरमैन अरविंद गंगवार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवचरन कश्यप, हैदर अली, पूर्व प्रमुख पुरषोत्तम गंगवार, नरोत्तम गंगवार उर्फ मुन्ना, तेज प्रकाश गंगवार, सैंथल चेयरमैन कंबर एजाज खान ने भी संबोधित करते हुए भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए इसे उखाड़ फेंकने का आवाहन किया।
शाम साढ़े चार बजे तक चली इस जनसभा में पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुरुषोत्तम गंगवार, टीटू, जिलापंचायत सदस्य अरविन्द गंगवार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवचरण, पार्षद गौरव सक्सेना, पूर्व चेयरमेन अरविन्द गंगवार, पूर्व विधायक मीरगंज सुल्तान बेग, सेंथल चेयरमैन शानू, प्रवेन्द्र गंगवार, विधान सभा अध्यक्ष अनिल गंगवार, सतेन्द्र माथुर पप्पूलाल, देवेश, अनुज गंगवार, रमन, अरविन्द, महेन्द्र गंगवार, हरीश गंगवार, संजय गंगवार आदि हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
खबरची – शकील अंसारी