Homeउत्तर प्रदेशमेरठ से प्रयागराज तक नद‍ियां उफनीं, द‍िल्‍ली-सहारनपुर हाइवे पर तैर रहींं नावें

मेरठ से प्रयागराज तक नद‍ियां उफनीं, द‍िल्‍ली-सहारनपुर हाइवे पर तैर रहींं नावें

खबरची टीम/ यूपी-उत्‍तराखंड: पहाड़ा से मैदान तक तक लगातार हो रही बार‍िश जनजीवन पर भारी असर डाल रही है। गंगा, यमुना, शारदा, रामगंगा, देवहा समेत सभी प्रमुख नद‍ियां उफान पर आ चुकी हैं। हालात देखते हुए राज्‍य प्रशासन ने तटीय इलाकों में बाढ़ का अलर्ट जारी कर द‍िया। हालात इतनेे खराब हैं क‍ि हाइवे तक पर नाव तैरती नजर आ रही हैं।

गाज‍ियाबाद संवाददाता अनुज त्‍यागी नेे बताया है क‍ि भारी बार‍िश की वजह से दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे रोड पर पर ज लप्‍लावन के हालात बनते देखे गए हैं। हाइवे पर लोग नाव के सा थ उतराते देखे जा रहे हैं।

प्रयागराज से टीम खबरची के व‍िशेष संवाददाता नच‍िकेता शर्मा ने खबर दी है क‍ि यमुना के जलस्तर में तेज रफ्तार से वृद्धि शुरू हो गई है। इसे देखते हुए तटवर्ती इलाकों में हड़कंप मचा है। जल स्‍तर आरती स्थल के करीब जल पुलिस चौकी से लगा हिस्सा भी जलमग्न हो गया है। बाढ़ की आशंका से तीर्थपुरोहितों की सैकड़ों चौकियां और अस्थाई छावनियां हटा ली गईं हैैं।। पूजा-प्रसाद और फूलमाला की दुकानें भी अक्षयवट मार्ग पर ले जाई गईं हैंं।जलस्तर बढ़ने और आगे बाढ़ की आशंका के चलते एनडीआरएफ हाई अलर्ट पर है।

वहीं, क्‍योलड़‍िया/बरेली से हमारे संवाददाता शकील अहमद की खबर है क‍ि देवहा नदी हर साल क्योलड़िया इलाकेे के के तमाम गांवों मेंं बाढ़ के हालात पैदा करती है। कई दिन से हो रही बार‍िश के चलते देवहा नदी उफान पर है। नदी किनारे बसे गांव के लोग बाढ़ के डर सेे परेशा( हैं। अमीरनगर के लोगों का गाजीपुर गांव से होकर गुजरने वाला कच्चा रास्ता भी अब बंद हो चुका है। इस रास्ते पर नदी का पानी भरने लगा है। नदी किनारे बसे गांव के लोगों ने प्रशासन से नाव की मांग की है।

टीम खबरची

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments